Work From Home: आराम से काम करना है तो ये टेबल हैं आपके लिए परफेक्ट

संक्रमण के कारण दुनिया के अधिकतर लोग घर से काम कर रहे हैं, लेकिन शायद ही किसी के पास काम करने लायक बढ़िया टेबल या डेस्क होगा। किसी भी काम की सफलता उसी बात पर निर्भर करती है कि आप उस काम को कितनी तन्मयता के साथ कर रहे हैं और तन्मयता के साथ काम करने के लिए आवश्यक चीजों का होना जरूरी है। यदि आप घर से काम कर रहे हैं तो आपको एक बेहतर और आरामदायक टेबल की जरूरत है। आइए देखते हैं वर्क फ्रॉम होम के लिए कुछ बेस्ट टेबल को...

L Shape Computer Desk
यदि आपका घर या फ्लैट थोड़ा अधिक जगह वाला है तो एल आकार का टेबल आपके लिए परफेक्ट है। इसे आप अपने कमरे के किसी कोन में आराम से फिक्स कर सकते हैं। इसकी किनारे घुमावदार हैं, ऐसे में बच्चों को किनारे से चोट लगने का खतरा नहीं है। इसमें 15 एमएम पतले बोर्ड का इस्तेमाल किया गया है जो कि 25 किलोग्राम तक के वजन को आराम से झेल सकता है। यह डेस्क 36 इंच चौड़ा, 30 इंच ऊंचा है। इसमें दो रेक भी बने हैं जिनमें आपको नोटपैड या किताबें रख सकते हैं। इसके अलावा कीबोर्ड रखने के लिए भी इसमें जगह दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 7,000 रुपये है।

Laptop Table
यदि आपको ऐसा टेबल चाहिए जिस पर आप सिर्फ कंप्यूटर या लैपटॉप रखकर काम कर सकें तो लैपटॉप टेबल आपके लिए बेस्ट है। आप किसी भी ई-कॉमर्स साइट पर जाकर टैपटॉप टेबल खरीद सकते हैं। लैपटॉप टेबल आपको 1,500 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाएंगे।