iPhone X के ये 7 ट्रिक नहीं जानते तो फोन खरीदने का कोई फायदा नहीं

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Nov 2017 12:57 PM IST
Apple iPhone X 6 Tips And Tricks You Need To Know
iphone x tips

    iPhone X को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। कोई बैंड-बाजे के साथ घोड़ी पर बैठकर फोन खरीदने पहुंच रहा है तो कोई फोन के लिए रात भर सड़क पर सोने के लिए भी तैयार है। वैसे अगर आपके पास आईफोन X है या आप यह आईफोन खरीदने वाले हैं तो आपको इस फोन के ये 7 ट्रिक्स जरूर पता होने चाहिए।

    iphone x screenshot
    iphone x screenshot

    स्क्रीनशॉट कैसे लें?

    iPhone X में स्क्रीनशॉट लेने के लिए थोड़ी दिक्कत हो सकती है, क्योंकि पहले के आईफोन में होम बटन की मदद से स्क्रीनशॉट लेते थे लेकिन नए आईफोन में होम बटन नहीं है। तो स्क्रीनशॉट लेने के लिए iPhone X का साइड बटन और वॉल्यूम अप बटन एक साथ दबाएं।

    iPhone X के ये 7 ट्रिक नहीं जानते तो फोन खरीदने का कोई फायदा नहीं

    होम स्क्रीन पर वापस कैसे जाएं?

    इस फोन में होम बटन तो है नहीं, ऐसे में फोन के होम स्क्रीन पर जाने के लिए फोन की स्क्रीन पर नीचे से ऊपर की ओर स्क्रॉल करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें