एयरटेल का शानदार ऑफर, 1 साल तक मिलेगा मुफ्त 4G डाटा

जियो से मुकाबले के लिए अब एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। एयरटेल ने 4जी सेवा अपनाने वाले ग्राहकों को 31 दिसंबर 2017 तक हर महीने तीन जीबी डाटा नि:शुल्क देने की पेशकश की है।

एयरटेल के इस नए ऑफर का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को एयरटेल 4G का ग्राहक बनना होगा। ऑफर के तहत अगर ग्राहक 28 फरवरी तक एयरटेल 4जी सेवा को अपनाते हैं तो उन्हें 31 दिसंबर 2017 तक हर महीने 3GB डाटा मुफ्त मिलेगा।

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को 345 रुपए का प्रीपेड पैक लेना होगा। जिसके तहत फ्री स्थानीय और एसटीडी कॉल के साथ ही 4GB डाटा दिया जाएगा, जिसमें तीन जीबी डाटा नि:शुल्क होगा।