Air Purifier: रूम के लिए चाहिए एयर प्यूरीफायर? तो खरीदने से पहले इन 5 बातों का जरूर ध्यान रखें
Air Purifier Buying Guide:
शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ ही लोगों में एयर प्यूरीफायर की मांग भी तेजी से बढ़ी है। लेकिन बाजार में उपलब्ध हर डिवाइस आपके लिए सही नहीं होती। खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।

शहरों में बढ़ते प्रदूषण के कारण एयर प्यूरीफायर का चलन तेजी से बढ़ रहा है। घर की हवा को साफ रखने के लिए लोग अब एयर प्यूरीफायर खरीदने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, इसे चुनते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं...

रूम साइज के अनुसार चुनें प्यूरीफायर
एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले सबसे जरूरी है कि आपके रूम का साइज कितना है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हर प्यूरीफायर एक निश्चित क्षेत्र तक ही हवा साफ कर सकता है। अगर आपका कमरा बड़ा है तो आपको हाई कवरेज वाला प्यूरीफायर लेना चाहिए।

CADR रेटिंग का रखें ध्यान
अधिकांश लोग CADR यानी क्लीन एयर डिलीवरी रेट को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह बताता है कि प्यूरीफायर कितनी जल्दी हवा साफ करेगा। जितनी ज्यादा CADR रेटिंग, उतनी जल्दी और कुशलता से प्यूरीफायर काम करता है।