AC Tips: AC के साथ पंखा चलाएं या नहीं, 90% लोग नहीं जानते एयर कंडिशनर से ठंडक बढ़ाने की ये ट्रिक

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Thu, 09 Apr 2026 11:30 AM IST
सार

AC With Fan Cooling Tricks:

तपती गर्मी में एयर कंडीशनर (AC) राहत का सबसे बड़ा सहारा है, लेकिन इसके इस्तेमाल को लेकर अक्सर लोग एक बड़ी गलती कर बैठते हैं। क्या आप जानते हैं कि AC के साथ छत का पंखा चलाना आपके कमरे को शिमला बना सकता है और बिजली का भारी बिल भी बचा सकता है?

विज्ञापन
ac with fan cooling tricks benefits and save electricity
क्या एसी के साथ चलाना चाहिए फैन? - फोटो : एआई जनरेटेड

    जैसे ही गर्मियों का पारा चढ़ता है, घरों में एयर कंडीशनर दिन-रात चलने लगते हैं। इस दौरान एक सवाल लोग अक्सर पूछते हैं कि क्या AC चलाते समय छत का पंखा बंद रखना चाहिए या उसे भी साथ में चालू करना चाहिए? ज्यादातर लोगों को लगता है कि पंखा चलाने से AC की ठंडी हवा कट जाएगी या बिजली का खर्च दोगुना हो जाएगा। लेकिन विज्ञान और एक्सपर्ट्स की राय इससे बिल्कुल अलग है। दरअसल, AC और पंखे का सही तालमेल न केवल आपके कमरे के तापमान को जल्दी कम करता है, बल्कि आपके एयर कंडीशनर के कंप्रेसर पर पड़ने वाले बोझ को भी कम कर देता है।

    सीलिंग फैन
    सीलिंग फैन - फोटो : Adobe Stock

    क्या काम आती है एसी और पंखे की जुगलबंदी?

    जब आप कमरे में AC चलाते हैं, तो वह मशीन केवल कमरे की हवा को ठंडा करती है। ठंडी हवा भारी होने के कारण अक्सर फर्श की तरफ बैठ जाती है और कमरे के ऊपरी हिस्सों या कोनों तक पहुंचने में समय लेती है। यहां छत का पंखा एक 'डिस्ट्रीब्यूटर' की तरह काम करता है। पंखा चलाने से कमरे में 'विंड चिल इफेक्ट' पैदा होता है, जिससे AC द्वारा ठंडी की गई हवा पूरे कमरे में समान रूप से घूमने लगती है। इससे कमरे का कोना-कोना जल्दी ठंडा हो जाता है और आपको रिमोट से तापमान को बहुत कम (जैसे 18 या 20 डिग्री) पर रखने की जरूरत नहीं पड़ती।

    बिजली बिल की भी होती है बचत
    बिजली बिल की भी होती है बचत - फोटो : फ्रीपिक

    बिजली बिल की भी होती है बचत

    ज्यादातर लोग इस बात से अनजान हैं कि AC के साथ पंखा चलाकर आप महीने के बिजली बिल में 15 से 20 प्रतिशत तक की कटौती कर सकते हैं। इसकी ट्रिक बहुत सरल है। अगर आप केवल AC चलाते हैं, तो आपको ठंडक महसूस करने के लिए उसे 20 या 22 डिग्री पर चलाना पड़ता है। लेकिन यदि आप साथ में धीमी या मध्यम गति पर पंखा भी चालू रखते हैं, तो 24 डिग्री सेल्सियस पर भी आपको वही सुकून मिलेगा जो बिना पंखे के 22 डिग्री पर मिलता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, AC के तापमान में हर एक डिग्री की बढ़ोतरी करने पर लगभग 3 से 5 प्रतिशत बिजली की बचत होती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें