AC VS Dehumidifier: भीषण गर्मी व उमस को जल्दी कौन करता है कंट्रोल? जानें दोनों में अंतर और काम करने का तरीका
AC vs Dehumidifier:
एसी सच में पूरे कमरे की नमी खत्म कर देती है ? या इसके लिए कोई और तकनीक की जरुरत पड़ती है। आजकल बाजार में डिह्यूमिडिफायर भी आ रहा है, लेकिन फिर इन दोनों में क्या फर्क होता है और आपके जरूरत के हिसाब से ज्यादा बेहतर कौन रहेगा, जानिए इस लेख में...

Monsoon Tech Tips
: मानसून में अक्सर ऐसा होता है कि एसी चलाने के बाद भी कमरे में उमस बनी रहती है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि जब एसी भी हवा से नमी हटाता है, तो फिर अलग से डिह्यूमिडिफायर की जरूरत क्यों पड़ती है? अगर आप इसी बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो यहां दोनों कैसे काम करते हैं।

एसी कैसे नमी कम करता है?
एयर कंडीशनर का मुख्य काम कमरे का तापमान कम करके ठंडक करना होता है। जब एसी चलता है, तो उसकी इवेपोरेटर कॉइल हवा को ठंडा करती रहती है। इस दौरान हवा में मौजूद कुछ नमी पानी की बूंदों में बदल जाती है और ड्रेनेज के जरिए बाहर निकल जाती है।यही वजह है कि एसी चलाने पर उमस कुछ हद तक कम महसूस होती है। हालांकि, एसी को खासतौर पर नमी हटाने के लिए नहीं बनाया गया है। यह केवल कूलिंग की प्रक्रिया के दौरान स्वाभाविक रूप से उतनी ही नमी हटाता है, जितनी आवश्यक होती है।

डिह्यूमिडिफायर कैसे काम करता है ?
डिह्यूमिडिफायर खास तौर से हवा में मॉजूद अतिरिक्त नमी (Humidity) कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें भी कूलिंग कॉइल का इस्तेमाल होता है, लेकिन इसका पूरा सिस्टम केवल नमी हटाने पर केंद्रित रहता है।यह कमरे की हवा को अंदर खींचता है, उसमें मौजूद नमी को पानी में बदलकर अपने टैंक में जमा करता है और फिर सूखी हवा को वापस कमरे में छोड़ देता है। इस प्रक्रिया में कमरे का तापमान ज्यादा नहीं बदलता, लेकिन हवा काफी हद तक सूखी और आरामदायक हो जाती है।