मॉनसून टिप्स: बारिश में AC का ये बटन दबाते ही गायब होगी उमस, बिजली का बिल भी आएगा कम!

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीेSuyash Pandey
Wed, 17 Jun 2026 12:40 AM IST
सार

AC Monsoon Tips:

मानसून के दौरान तापमान भले कम हो जाए, लेकिन हवा में बढ़ी नमी और उमस लोगों को परेशान करती है। ऐसे मौसम में AC का ड्राई मोड सबसे उपयोगी फीचर माना जाता है। यह मोड कमरे की हवा से अतिरिक्त नमी हटाकर वातावरण को अधिक आरामदायक बनाता है।

AC Dry Mode Benefits In Monsoon: Reduce Humidity, Improve Comfort And Save Electricity
मॉनसून में एसी - फोटो : एआई

    मानसून की दस्तक के साथ ही झुलसाने वाली गर्मी से तो राहत मिल जाती है, लेकिन इसके साथ ही शुरू होती है चिपचिपे मौसम और उमस की समस्या। ऐसे मौसम में लोग AC तो चलाते हैं, लेकिन सही सेटिंग न पता होने के कारण कमरा ठंडा होने के बावजूद चिपचिपापन खत्म नहीं होता।

    साथ ही, बिजली का बिल भी तेजी से भागता है। अगर आप भी बारिश के मौसम में इस समस्या से जूझते हैं, तो आपके AC के रिमोट में एक ऐसा 'सीक्रेट मोड' छिपा है, जो आपकी दोनों परेशानियां दूर कर सकता है।

    मॉनसून में एसी
    मॉनसून में एसी - फोटो : एआई

    बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाती है उमस?

    बारिश के दिनों में हवा में नमी का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इस मौसम में तापमान भले ही कम हो, लेकिन हवा में मौजूद पानी के कारण हमारा पसीना जल्दी नहीं सूखता। इसी वजह से हमें बहुत ज्यादा बेचैनी और चिपचिपी गर्मी महसूस होती है।

    मॉनसून में एसी
    मॉनसून में एसी - फोटो : एआई

    चिपचिपी गर्मी का पक्का इलाज है AC का ड्राई मोड

    ज्यादातर लोग हमेशा AC को कूल मोड पर चलाते हैं, जो कि मानसून के लिए सही नहीं है। मानसून के दौरान AC का ड्राई मोड सबसे ज्यादा काम आता है। रिमोट में यह अक्सर पानी की बूंद के निशान से दर्शाया जाता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें