AC Buying Guide: नया एसी लेने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बातें, बिजली बिल भी बचेगा और मिलेगी शानदार कूलिंग

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Mon, 06 Apr 2026 07:01 AM IST
सार

Best AC buying guide India:

भीषण गर्मी का मौसम दस्तक दे रहा है और ऐसे में एयर कंडीशनर (AC) की मांग तेजी से बढ़ गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना सोचे-समझे खरीदा गया एसी आपके बजट और बिजली बिल दोनों पर भारी पड़ सकता है? एक सही चुनाव न केवल आपको पर्याप्त कूलिंग देगा, बल्कि जेब पर पड़ने वाले बोझ को भी कम करेगा।जानें कैसे चुनें अपने घर के लिए परफेक्ट AC...

AC Buying Guide:  Essential Tips Save  Electricity Bills, Get Maximum Cooling
एसी - फोटो : freepik

    How to choose right AC tonnage:

    नया एसी खरीदते समय बजट, कमरे का साइज (टन), स्टार रेटिंग और आफ्टर सेल्स सर्विस सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं। 120sqft तक के कमरे के लिए 1 टन का एसी पर्याप्त माना जाता है, जबकि बिजली बचाने के लिए 5-स्टार रेटिंग बेस्ट है। सही ब्रांड और वारंटी की जांच लंबे समय में मेंटेनेंस खर्च को कम करती है।

    एसी खरीदने से पहले इन पॉइंट्स पर डालें नजर

    ac air conditioner
    ac air conditioner - फोटो : Adobe Stock

    बजट का निर्धारण

    बाजार में एसी की कीमत लगभग 26 हजार से शुरू होती है। फीचर्स और ब्रांड के आधार पर यह लाख रुपये तक जा सकती है। खरीदारी से पहले एक लिमिट तय करने से आप भ्रमित होने से बचेंगे।

    ac
    ac - फोटो : Adobe Stock

    कमरे का साइज और क्षमता

    एसी की कूलिंग क्षमता टन में मापी जाती है। गलत चुनाव कूलिंग खराब कर सकता है। इसलिए120 स्क्वायर फीट तक के लिए 1 टन का एसी काफी है।120 से 180 स्क्वायर फीट के लिए 1.5 टन का एसी चुनें।इससे बड़ी जगह: 2 टन या इससे अधिक क्षमता की जरूरत होगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें