खो गया है आधार कार्ड तो ना हों परेशान, घर बैठे नए के लिए ऐसे करें अप्लाई

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 06 Aug 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card lost How to get new aadhaar card when if mobile number not registered
How to get lost aadhaar card - फोटो : amar ujala

    कई बार हमारे साथ कुछ अनहोनी हो जाती है और ऐसे में हमारे कुछ जरूरी कागजात भी चोरी हो जाते हैं। कई बार किसी भूलवश भी हमारी कुछ चीजें खो जाती हैं। आज के समय में जरूरी कागजात की लिस्ट में आधार कार्ड सबसे ऊपर है। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि आपका आधार कार्ड को गया तो फिर नया आधार कार्ड कैसे मिलेगा। आइए जानते हैं।

    आधार कार्ड
    आधार कार्ड

    सबसे पहले आपको बता दें कि यदि आपका आधार कार्ड खो गया है तो नए आधार कार्ड के लिए आपके पास आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए। अपने आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से आप नया आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें यदि आधार में रिजस्टर्ड फोन नंबर बंद हो गया है तो क्या करें।

    How to get aadhaar card if mobile number is not registered
    How to get aadhaar card if mobile number is not registered

    यदि आपके आधार में रजिस्टर्ड आपका मोबाइल नंबर चालू नहीं है तो भी आप नया आधार कार्ड निकाल सकते हैं। सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की वेबसाइट https://uidai.gov.in/hi/ पर जाएं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें