WhatsApp के कितने ट्रिक जानते हैं आप, यहां खुद ही चेक कर लीजिए

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 16 Jul 2018 04:54 PM IST
8 WhatsApp Tips and Tricks you probably didn’t know
WhatsApp

    व्हाट्सएप आज दुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग एप है। पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के 2 अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। आप भी उनमें से एक होंगे, लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आप व्हाट्सएप के सारे फीचर्स के बारे में जानते हैं तो हां बोलने से पहले एक बार आप जरूर सोचेंगे। आज हम आपको व्हाट्सएप के 8 फीचर्स के बारे में बताएंगे जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे।

    WhatsApp
    WhatsApp

    मैसेज को बोल्ड, इटैलिक के जरिए सजाएं

    कई बार आपके पास कई मैसेज आते हैं जिनके एक हिस्से को बोल्ड या हाइलाइट किया गया होता है और कई बार मैसेज को तिरछा (इटैलिक) लिखा गया होता है तो आप भी ऐसे मैसेज कर सकते हैं। इसके लिए मैसेज को टाइप करें और फिर उस पर थोड़ी देर के लिए क्लिक करके रखें। अब आपको कट, कॉपी, शेयर, बोल्ड और तीन डॉट का विकल्प मिलेगा। तीन डॉट पर क्लिक करके आप मैसेज को अपने हिसाब से बोल्ड और इटैलिक कर सकते हैं।

    WhatsApp
    WhatsApp

    मैसेज और वीडियो को भेजने से पहले व्हाट्सएप में ही एडिट करें

    इस फीचर के बारे में कई लोग जानते होंगे लेकिन अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि वीडियो और फोटो को किसी को भेजने से पहले आप उसे व्हाट्सएप में ही एडिट कर सकते हैं। फोटो सेंड करते समय आपको सबसे ऊपर दाहिनी और एडिट का विकल्प मिलता है जहां से आप फोटो पर कुछ लिख सकते हैं और इमोजी को भी एड कर सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें