Tips & Tricks: सिर्फ गाने सुनने के लिए नहीं बने आपके Earbuds, इससे कर सकते हैं 6 ऐसे काम जानकर रह जाएंगे हैरान

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीेSuyash Pandey
Fri, 19 Jun 2026 01:32 AM IST
सार

Earbud Hidden Features:

क्या आप भी अपने ईयरफोन का इस्तेमाल सिर्फ गाने सुनने या फिल्में देखने के लिए करते हैं? अगर हां, तो इस लेख में जानिए 6 ऐसे कमाल के ईयरबड्स हैक्स, जो आपके ईयरबड्स को कैमरा रिमोट, लाइव ट्रांसलेटर, हेल्थ ट्रैकर और सीक्रेट माइक में बदल देंगे।

6 Hidden Earphone Features You Probably Didn't Know About: From Live Translation to Camera Control
Earbuds के सीक्रेट फीचर्स - फोटो : एआई

    क्या आप भी अपने ईयरफोन या ईयरबड्स का इस्तेमाल सिर्फ म्यूजिक सुनने या फिल्में देखने के लिए करते हैं? अगर हां, तो आप इसके कई स्मार्ट फीचर्स मिस कर रहे हैं। आज की एडवांस टेक्नोलॉजी के दौर में आपके ईयरबड्स केवल ऑडियो सुनने तक सीमित नहीं हैं। आइए जानते हैं 6 ऐसे शानदार ईयरफोन हैक्स, जिन्हें जानकर आप अपने ईयरबड्स का और भी क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे

    Earbuds के सीक्रेट फीचर्स
    Earbuds के सीक्रेट फीचर्स - फोटो : एआई

    1. फोन का कैमरा करें कंट्रोल

    कई बार हमें दूर से फोटो या वीडियो रिकॉर्ड करना होता है और मदद के लिए कोई नहीं होता। ऐसे में आपका ईयरफोन एक कैमरा शटर बटन की तरह काम कर सकता है।

    कैसे करें:

    कई ईयरबड्स में यह फीचर पहले से होता है। अगर नहीं है, तो आप प्ले स्टोर से कोई कैमरा शटर एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद बस अपने ईयरफोन का प्ले-पॉज बटन दबाएं और दूर से ही फोटो क्लिक करें या वीडियो रिकॉर्ड करें।

    Earbuds के सीक्रेट फीचर्स
    Earbuds के सीक्रेट फीचर्स - फोटो : एआई

    2. माइक की तरह करें इस्तेमाल

    अगर आप वीडियो बनाते हैं और एक अच्छे माइक की तलाश में हैं, तो आपका ईयरफोन यह कमी पूरी कर सकता है।

    कैसे करें:

    आप अपने वायरलेस ईयरबड या वायर वाले ईयरफोन को अपने कॉलर पर फंसा सकते हैं या किसी स्टिक पर लगाकर 'हैंड-हेल्ड माइक' की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऑडियो रिकॉर्डिंग को काफी साफ बना देता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें