इन पांच तरीकों से जानें अपने इंटरनेट कनेक्शन की स्पीड

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Fri, 03 Feb 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
5 tricks to know your internet speed
Internet Speed Test

    अपने इंटरनेट स्पीड की जांच कैसे करते हैं आप? कई लोग वेब पेज लोड होने में लगने वाले समय से स्पीड का अनुमान लगाते हैं तो कई यू-ट्यूब पर वीडियों की बफ़र स्पीड से इसका अंदाज़ा लगाते हैं लेकिन इंटरनेट पर ही कई ऐसी वेबसाइट मौजूद है जो आपकी इंटरनेट कनेक्टिविटी की जांच कर कुछ ही सेकंड्स में बता सकती है कि आपकी मौजूदा अनुमानित इंटरनेट स्पीड कितनी है। अलग-अलग दिन कई बार स्पीड जांचकर आप अपनी औसत बैंडविथ जान सकते हैं।

    Internet Speed Test
    Internet Speed Test

    कैसे काम करती हैं ये साइट्स

    दरअसल ये वेबसाइट्स आपके कंप्यूटर से अपने सर्वर तक कुछ डेटा भेजती है और उसमें लगने वाले समय को अंकित करती है। डेटा भेजने और सर्वर से जवाब आने के बीच लगने वाले समय से स्पीड का पता लगाया जाता है। इंटरनेट कंपनियों की तरफ़ से किए जाने वाले स्पीड के दावों को भी परखने में ये वेब टूल्स काफ़ी कारगर साबित हो सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि इन में से ज्यादातर वेबसाइटें उपयोग के लिए कोई शुल्क नहीं लेतीं। तो लीजिए पेश है इंटरनेट स्पीड जांचने के पांच रास्ते।

    Internet Speed Test
    Internet Speed Test

    स्पीडटेस्ट डॉट नेट

    'स्पीडटेस्ट डॉट नेट इस्तेमाल में काफ़ी तेज़ और सरल वेबसाइट है। इस वेबसाइट को खोलते ही जबरदस्त ग्राफ़िक्स के साथ आपकों स्पीड टेस्ट बटन दिखता है। ये वेबसाइट खुद ही आपकी आईपी और इंटरनेट सर्विस देने वाली कंपनी का पता लगा लेती है और आपको नज़दीकी सर्वर से स्पीड टेस्ट कराती है। ये टूल आइफ़ोन और एंड्रॉएड मोबाइल पर भी काम करता है, स्पीडटेस्ट ऐप आईट्यून्स और गूगल प्ले में उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें