होली के रंग में रंग या भीग जाए स्मार्टफोन तो ये हैं बचाने के 5 तरीके

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 01 Mar 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
5 Tips To Keep Your Smartphone Safe in This Holi
Smartphone

    2 मार्च 2018 को पूरे धामधाम के साथ देश-दुनिया में होली मनाई जाएगी। ऐसे में स्मार्टफोन को रंग और पानी से बचाना जरूरी है, क्योंकि आप किसी को अपने ऊपर रंग फेंकने से शायद ही मना कर पाएंगे। तो आइए जानते हैं कि अगर आपका महंगा स्मार्टफोन पानी में गिर जाए, उसमें रंग लग जाए या भीग जाए तो फिर क्या करना चाहिए और किस तरह फोन को बचाना चाहिए।

    Smartphone
    Smartphone

    फोन को रंग से बचाने का पहला तरीका यह है कि फोन को होली खेलने से पहले उसे जिप लॉक (प्लास्टिक का पैकट) में रख लें। जिप लॉक आप किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग साइट से खरीद सकते हैं। या फिर किसी दुकान पर भी आपको ऐसे पैकेट मिल जाएंगे। फोन के भीगने या पानी में गिरने की स्थिति में पहला काम ये है कि अगर फोन ऑन है तो उसे ऑफ कर दें और किसी भी बटन को दबाने या फोन को ऑ करने की कोशिश ना करें। इससे फोन में शॉर्ट सर्किट का खतरा नहीं रहेगा।

    Smartphone
    Smartphone

    अब फोन की बैटरी, मेमोरी कार्ड और सिम कार्ड को आराम से निकालें। अगर फोन में नॉन-रिमूवेबल बैटरी है तो शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहेगा। अब फोन को पंखे के नीचे या फिर हेयर ड्रायर (ब्लोअर) से सुखाएं। ध्यान रहे कि फोन हेयर ड्रायर से दूर ही रहे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें