एंड्रॉयड फोन तो आप भी इस्तेमाल करते हैं तो लेकिन ये सीक्रेट फीचर्स नहीं जानते

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 02 Feb 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
5 hidden features of android smartphone you should must know
android tips

    आप में से अधिकतर लोग स्मार्टफोन इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन यदि हम आपसे यह पूछें कि आप अपने एंड्रॉयड फोन के बारे में कितना जानते हैं तो शायद कुछ ही लोग कहेंगे कि उन्हें एंड्रॉयड फोन के बारे में सबकुछ पता है। खैर चलिए आज हम आपको एंड्रॉयड फोन के उन 5 फीचर्स के बारे बताते हैं जो आपके लिए बहुत काम के हैं लेकिन आप उनके बारे में नहीं जानते हैं।

    android tips
    android tips

    ताकझांक करने वाले दोस्तों से चैट बचाएं

    कई बार ऐसा होता है कि ना चाहते हुए भी अपने फोन को किसी दूसरे के हाथ में देना पड़ता है। ऐसे में हमें इस बात का डर बना रहता है कि कहीं हमारे निजी मैसेज या चैट ना पढ़े जाएं। यदि आपको भी इस बात का डर है तो आप बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप फोन में एक सेटिंग्स करके अपने ऐप को प्राइवेट कर सकते हैं। इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं और सिक्योरिटी एंड लोकेशन के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद Sceen pinning पर क्लिक करें और उसे ऑन करें। इसके बाद आप किसी भी ऐप को पिन कर सकते हैं। ऐसे में जिसके हाथ में आपका फोन होगा वह सिर्फ उसी ऐप को स्क्रीन पर देख सकेगा जिसे आपने पिन किया है।

    android tips
    android tips

    घर पहुंचते ही फोन हो जाएगा अनलॉक

    एंड्रॉयड फोन में एक फीचर होता है जिसे trusted location कहा जाता है। इस फीचर को ऑन करने और ट्रस्टेड लोकेशन को ऐड करने के बाद आपका फोन उस लोकेशन पर पहुंचते ही अपने आप अनलॉक हो जाएगा। उदाहरण के तौर पर यदि आप चाहते हैं कि आपके घर पहुंचते ही आपका फोन अनलॉक हो जाए और अनलॉक ही रहे तो आप फोन की सेटिंग्स में सिक्योरिटी एंड लोकेशन में जाएं और स्मार्ट लॉक में जाकर ट्रस्टेड प्लेस ऐड कर दें।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें