App Permissions: क्या आपके फोन में भी ऑन हैं ये पांच परमिशंस? तुरंत करें बंद, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Wed, 29 Jul 2026 02:40 PM IST
सार

Phone Privacy:

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी बैंकिंग, निजी बातचीत, फोटो, लोकेशन और कई जरूरी जानकारियों का सबसे बड़ा स्टोर बन चुका है। लेकिन बहुत से लोग जब कोई नया एप डाउनलोड करते हैं, तो बिना सोचे-समझे उसे सभी परमिशन दे देते हैं। उन्हें अंदाजा भी नहीं होता कि यही छोटी-सी लापरवाही उनकी प्राइवेसी, पर्सनल डेटा और यहां तक कि बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है। अगर आपके फोन में भी कुछ एप परमिशन बिना जरूरत के ON हैं, तो उन्हें तुरंत चेक कर बंद कर देना चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन-सी परमिशन सबसे ज्यादा जोखिम भरी हैं, उनका गलत इस्तेमाल कैसे हो सकता है और खुद को सुरक्षित रखने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

विज्ञापन
5 Dangerous Phone Permissions Put Privacy, Bank Account Risk
खतरनाक एप परमिशंस - फोटो : एआई जनरेटेड

    App Permissions:

    अगर आपके स्मार्टफोन में पांच संवेदनशील परमिशंस बिना सोचे-समझे हमेशा के लिए ऑन हैं, तो आपकी प्राइवेसी और बेंक अकाउंट दोनों गंभीर खतरे में पड़ सकते हैं। कई बार तो फर्जी या साधारण दिखने वाले गेमिंग एप्स इन परमिशंस का गलत इस्तेमाल करके आपका पर्सनल डेटा चोरी कर लेते हैं। इसलिए स्मार्टफोन में मौजूद इन पांच सबसे खतरनाक परमिशंस को तुरंत चेक करें और जरूरत न होने पर बंद कर दें।

    फोन में मौजूद खतरनाक परमिशंस को तुरंत करें ऑफ

    SMS एक्सेस
    SMS एक्सेस - फोटो : एआई जनरेटेड

    1. SMS Permission सबसे ज्यादा खतरनाक क्यों?

    अगर किसी फर्जी या संदिग्ध एप को एसएमएस पढ़ने की अनुमति मिल जाती है, तो वह आपके मोबाइल पर आने वाले बैंक OTP, ट्रांजैक्शन मैसेज और लॉग-इन कोड तक पहुंच सकता है।ऐसे में साइबर अपराधी आपके बैंक अकाउंट से धोखाधड़ी कर सकते हैं। इसलिए जिन एप्स को SMS की जरूरत नहीं है, उनसे यह परमिशंस तुरंत हटा दें।

    माइक्रोफोन और कैमरा
    माइक्रोफोन और कैमरा - फोटो : एआई जनरेटेड

    2. Microphone और Camera Permission से क्या खतरा है?

    आपके मोबाइल में माइक्रोफोन और कैमरा जैसी परमिशंस सिर्फ वीडियो कॉल या कैमरा एप्स के लिए जरूरी होती हैं।अगर कोई गेम, टॉर्च, कैलकुलेटर या साधारण एप इन्हें मांग रहा है, तो सावधान हो जाएं। ऐसे एप्स बैकग्राउंड में आपकी आवाज रिकॉर्ड कर सकते हैं या कैमरे का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी निजी जानकारी लीक होने या ब्लैकमेलिंग का खतरा बढ़ सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें