पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इन स्मार्ट तरीके से बचा सकते हैं पैसे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 26 Nov 2018 10:31 AM IST
save your petrol and diesel bill
पेट्रोल कीमत

    पेट्रोल-डीजल दो ऐसी चीजें हैं जिनके महंगा होने पर कई सारी चीजें एक साथ महंगी हो जाती हैं। इसी साल अक्टूबर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान पर थीं, हालांकि अब कीमतों में कटौती का दौरा जारी है। पिछेल 1 महीने की बात करें तो पेट्रोल के दाम में कुल 7.50 रुपये की कटौती हुई है। हालांकि अभी भी कीमतें कुछ खास कम नहीं हुई हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आज हम आपको कुछ तरीके बताएंगे जो आपके पेट्रोल-डीजल की बिल को कम कर सकते हैं।

    Fuel@IOC
    Fuel@IOC

    Fuel@IOC

    यह इंडियन ऑयल का ऐप है जिसकी मदद से आप अपने इलाके में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारे में रोज जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले-स्टोर और ऐप्पल के ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए आपको एक अकाउंट बनाना होगा और लोकेशन का एक्सेस देना होगा।

    SmartDrive app
    SmartDrive app

    SmartDrive

    यह भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का ऐप है जो आपको रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बताएगा। यह ऐप आपको यह भी बताएगा कि आपके नजदीक में कौन-सा पेट्रोल पंप है। इस ऐप में ऑफर जोन भी है।

    और पढ़ें...