काम की बात: पानी में अगर भीग जाए स्मार्टफोन तो क्या करें? जान लीजिए ये बेहद जरूरी टिप्स

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Wed, 13 Oct 2021 10:20 AM IST
Tip of the day What to do if smartphone gets wet in water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    मोबाइल फोन कई प्रकार के आते हैं, जिसमें वॉटरप्रूफ, वॉटर रेसिस्टेंट आदि शामिल हैं। हालांकि आमतौर पर लोगों के पास वॉटरप्रूफ फोन नहीं ही होते हैं। ऐसे में दिक्कत तब हो जाती है, जब आप कहीं पानी में भीग गए और साथ में आपका फोन भी भीग गया। ऐसी दिक्कत बरसात के मौसम में ज्यादा होती है, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि आम मौसम में भी गलती से किसी कारणवश आपको फोन पानी में भीग जाता है या फोन गलती से पानी में गिर जाता है। ऐसे में काफी चिंता हो जाती है कि अब क्या होगा, अब तो फोन खराब हो जाएगा। बहुत सारे लोगों के साथ ऐसा हो चुका होगा। आपके साथ अगर इस प्रकार की कोई स्थिति पैदा हुई तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, ये काफी अहम होता है।आइए जानते हैं इसके बारे में...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    अगर आपका फोन भीग जाए या पानी में गिर जाए तो सबसे पहला काम तो आप ये करें कि फोन अगर ऑन है तो उसे ऑफ कर दें और फोन को तुरंत ऑन करने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे फोन में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा हो सकता है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    अगर आपके पास कोई पुराना फोन है और उसमें बैटरी निकालने की सुविधा है तो पहला काम ये करें कि फोन की बैटरी, मेमोरी कार्ड और सिम कार्ड को आराम से निकाल लें। लेकिन अगर फोन में नॉन-रिमूवेबल बैटरी है तो यह जरूरी है कि आप फोन को पंखे के नीचे या फिर हेयर ड्रायर (ब्लोअर) से सुखाएं और उसमें दिख रहे पानी को किसी साफ कपड़े या फिर पेपर नैप्किन से पोछें, ताकि फोन से पानी साफ हो जाए।

    और पढ़ें...