काम की बात: इन पांच बातों का रखेंगे ध्यान तो जल्दी खत्म नहीं होगी स्मार्टफोन की बैटरी, जान लें

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Tue, 12 Oct 2021 01:33 PM IST
Tip of the day how to save smartphone battery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आजकल स्मार्टफोन का जमाना है। ऑनलाइन कोई भी काम करने में यह बहुत ही उपयोगी है। अगर आपको कोई फिल्म भी देखनी हो तो यह स्मार्टफोन पर संभव है और वो भी अच्छी क्वालिटी में, जबकि पहले लोगों को नई फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाना पड़ता था या फिर टीवी पर देखनी पड़ती थीं। अब ऐसे बहुत कम ही लोग देखने को मिलेंगे, जिनके पास अभी भी कोई स्मार्टफोन नहीं है। कुछ लोग तो यह भी मानते हैं कि आज के समय में स्मार्टफोन के बिना लाइफ ही अधूरी है। वैसे तो स्मार्टफोन में सबकुछ ठीक है, लेकिन अक्सर लोग इसकी तेजी से खत्म होती बैटरी से परेशान रहते हैं। कई लोगों को दोबारा मोबाइल की बैटरी चार्ज करने का समय ही नहीं मिल पाता, ऐसे में क्या करें?आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी बातें, जिनका हमेशा ध्यान रखेंगे तो आपके स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म नहीं होगी।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    डिस्प्ले की ब्राइटनेस कम रखें

    कई लोगों को अपने फोन के डिस्प्ले की ब्राइटनेस को ज्यादा रखने की आदत होती है। यही वजह है कि मोबाइल की बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म हो जाती है। अगर आप ब्राइटनेस ज्यादा रखेंगे तो आपकी बैटरी भी ज्यादा कन्ज्यूम होगी। इसलिए ब्राइटनेस को हमेशा कम करके ही रखें, जरूरत पड़ने पर ही उसे बढ़ाएं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    ये चीजें ऑफ रखें

    मोबाइल में ब्लूटूथ और जीपीएस को बंद करके रखें, क्योंकि इन्हें ऑन रखने से फोन की बैटरी तेजी से खत्म होती है। जब इनकी जरूरत पड़े, तभी ऑन करें, वरना ऑफ करके ही रखें। इससे आपके फोन की बैटरी अधिक समय तक चलेगी।

    और पढ़ें...