काम की बात: चुटकियों में अपने आधार को करें लॉक, जान लीजिए आसान तरीका

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Sun, 10 Oct 2021 11:40 AM IST
Tip of the day how to lock and unlock aadhaar card by sms process
आधार कार्ड - फोटो : iStock

    आधार कार्ड के बारे में तो आप जानते ही होंगे कि यह कितना उपयोगी है। चाहे सिम कार्ड खरीदना हो या बैंक में अकाउंट खुलवाना हो, अब लगभग हर काम में आधार का इस्तेमाल हो रहा है। इसके बिना आपके कई काम रुक सकते हैं। दरअसल, भारतीय नागरिकों के लिए आधार सबसे अहम पहचान पत्र है, जिसमें फिंगरप्रिंट से लेकर कई जरूरी और संवेदनशील जानकारियां होती हैं। ऐसे में जरा सोचिए कि अगर आपका डाटा लीक हो जाए तो आपको कितना बड़ा नुकसान हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने आधार को लॉक करने की सुविधा भी दी हुई है, जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे। आप चाहें तो चुटकियों में अपने आधार को लॉक कर सकते हैं, जिसके बाद हैकर्स भी उसका गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।आइए जानते हैं आधार को लॉक करने का आसान तरीका क्या है?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    जिस तरह से आप अपने घर की सुरक्षा के लिए दरवाजे पर ताला लगाते हैं, ठीक उसी तरह आधार को लॉक करने का फीचर भी है। यह भी एक ताले की तरह काम करता है, जिसे कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना आपकी मर्जी के खोल नहीं सकता है। इससे आपका डाटा एकदम सुरक्षित रहेगा।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    आधार को लॉक कैसे करें?

    अपने आधार को लॉक करने के लिए सबसे पहले तो आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से GETOTP लिखकर 1947 नंबर पर एक एसएमएस भेजना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।ओटीपी मिलने के बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही LOCKUID आधार नंबर लिखकर दोबारा 1947 पर मैसेज भेजें। इसके बाद आपका आधार नंबर लॉक हो जाएगा।

    और पढ़ें...