Airtel, Jio और Vodafone के इन प्लान्स में प्रतिदिन मिलेगा 2GB डाटा, एक साल तक करें फ्री कॉल

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Mon, 21 Sep 2020 01:32 PM IST
These plans of Airtel, Jio and Vodafone will get free voice calling for up to one year and 2GB data per day
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

    भारत में पिछले साल कई टेलिकॉम कंपनियों ने अपने डाटा पैक्स की कीमतों को बढ़ा दिया था। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में टेलिकॉम कंपनियां अपने डाटा पैक्स की कीमतों को फिर बढ़ा सकती हैं। दरअसल भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने हाल ही में मोबाइल इंटरनेट की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। ऐसे में दूसरी टेलिकॉम कंपनियां भी अपने प्लान्स की कीमतों को बढ़ी सकती हैं। इसलिए आज हम आपको एयरटेल, जियो और वोडाफोन के उन प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें एक बार रिचार्ज करके आप साल भर के लिए निश्चिंत हो सकते हैं। ऐसे में अगर प्लान्स की कीमतें बढ़ती भी हैं, तो एक साल तक के लिए आप पर इसका कोई असर नहीं होगा। तो डालते हैं एक नजर,

    सांकेतिक
    सांकेतिक - फोटो : Unsplash

    भारती एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को 2GB हाई स्पीड डाटा प्रतिदिन इस्तेमाल करने को मिलेगा। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग करने को मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स हर रोज 100 एसएमएस कर सकेंगे। इस प्लान में ग्राहकों को एक साल का Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा, जिसकी कीमत 399 रुपये है। इसके अलावा इसमें कई ओटीटी सुविधाएं भी मिलेंगी। इस प्लान के लिए आपको सालाना 2,698 रुपये का शुल्क देना होगा।

    सांकेतिक
    सांकेतिक - फोटो : Unsplash

    इस प्लान में यूजर्स को कुल 740 GB का हाई स्पीड डाटा इस्तेमाल करने को मिलता है। यानी कि इस प्लान में हर रोज ग्राहकों को 2GB डाटा मिलेगा। जियो के 2599 रुपये प्लान में जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग करने को मिलती है। वहीं, जियो से किसी दूसरे नेटवर्क पर ग्राहकों को 12,000 मिनट फ्री वायस कॉलिंग करने को मिलती है। 12,000 मिनट के पूरा होने के बाद जियो से दूसरे नेटवर्क पर 124 मिनट के लिए 10 रुपये, 249 मिनट के लिए 20 रुपये, 656 मिनट के लिए 50 रुपये और 1,362 मिनट के लिए 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इस प्लान में हर रोज 100 एसएमएस करने को मिलेंगे। इस प्लान में जियो सूट एप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को इस प्लान में Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है।

    और पढ़ें...