दुनिया का वो अजीबोगरीब स्थान जहां काम नहीं करता कोई भी इलेक्ट्रॉनिक यंत्र

अमर शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमर शर्मा
Fri, 12 Feb 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
zone of silence mexico zone of silence facts what causes the zone of silence what is the zone of silence in mexico
Signal Lost Zone - फोटो : social media

    'जोन ऑफ साइलेंस' दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए आज भी एक रहस्य बना हुआ है। आपको जानकर हैरत होगी कि इस जगह कंपास, जीपीएस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण काम नहीं करता है। आखिर धरती में यह कौन सी जगह है जहां यह अजीबोगरीब घटना होती है। आइए जानते हैं।

    जोन ऑफ साइलेंस, मेक्सिको
    जोन ऑफ साइलेंस, मेक्सिको - फोटो : For Refernce Only

    ये जगह मेक्सिको में चिहुआहुआन रेगिस्तान के नाम से जानी जाती है। शोधकर्ता आज तक इस तथ्य की जानकारी नहीं जुटा पाए हैं कि आखिर मेक्सिको के इस रेगिस्तान में रेडियो फ्रिक्वेंसी काम क्यों नहीं कर पाती। लगभग बंजर इस जगह को जोन ऑफ साइलेंस (Zone of Silence) के नाम से जाना जाता है, जहां जाते ही सारे इलेक्ट्रॉनिक यंत्र बिलकुल बेकार हो जाते हैं।

    जोन ऑफ साइलेंस, मेक्सिको
    जोन ऑफ साइलेंस, मेक्सिको - फोटो : For Refernce Only

    इस जगह का पता कैसे चला

    वर्ष 1970 में जब एक अमेरिकी मिसाइल यहां पहुंचते ही क्रैश हो गई, तब सबसे पहले इस जगह के बारे में पता चला। मिसाइल क्रैश की वजह का पता लगाने जब विशेषज्ञ इस स्थान पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि उनका जीपीएस तेजी से गोल चक्कर लगा रहा है। उनकी हैरत का ठिकाना नहीं था जब उन्हें पता लगा कि इस जगह पर कंपास या जीपीएस ही नहीं, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक इंट्रूमेंट काम नहीं कर रहा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें