YouTube पर कमाई करना होगा और मुश्किल: नए क्रिएटर्स के लिए दोगुनी हुई वॉच आवर्स की शर्त, Shorts पर भी नया नियम

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 11 Aug 2026 01:15 PM IST
सार

YPP Update:

अगर आप यूट्यूब से लाखों कमाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपको झटका दे सकती है। कंपनी ने अपने मोनेटाइजेशन नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए शर्तें सीधे दोगुनी कर दी हैं। जानिए नए नियम आपके चैनल पर क्या असर डालेंगे।

youtube partner programme new rules double watch hours shorts monetization details 2027
यूट्यूब ने क्रिएटर्स के लिए बदली कमाई की शर्तें - फोटो : FREEPIK

    डिजिटल दुनिया में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यूट्यूब (YouTube) लंबे समय से कमाई का सबसे भरोसेमंद जरिया रहा है। लेकिन अब इस प्लेटफॉर्म से पैसे कमाना उतना आसान नहीं रह जाएगा। लगातार बढ़ती क्रिएटर्स की भीड़ और वॉच-टाइम में आए जबरदस्त उछाल को देखते हुए यूट्यूब ने अपने पार्टनर प्रोग्राम में एक बड़ा फेरबदल किया है। साल 2018 के बाद पहली बार कंपनी ने मोनेटाइजेशन की दहलीज को इतना ऊंचा कर दिया है कि नए क्रिएटर्स को अब प्लेटफॉर्म से कमाई शुरू करने के लिए दोगुनी मेहनत करनी होगी।

    YouTube का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर वीडियो देखने का समय लगातार बढ़ रहा है। Shorts को रोजाना करीब 200 अरब व्यूज मिल रहे हैं, जबकि टीवी स्क्रीन पर हर दिन एक अरब घंटे से ज्यादा YouTube कंटेंट देखा जा रहा है। इसी बढ़ती गतिविधि के बीच कंपनी ने 2018 के बाद पहली बार अपने पार्टनर प्रोग्राम (YPP) की शर्तों में बड़ा बदलाव किया है।

    यूट्यूब
    यूट्यूब - फोटो : एआई जनरेटेड

    नए क्रिएटर्स के लिए क्या बदला?

    • 1 फरवरी 2027 से यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में नए आवेदन करने वाले क्रिएटर्स को विज्ञापन और YouTube Premium रेवेन्यू शेयरिंग के लिए नई शर्तें पूरी करनी होंगी। यूट्यूब के मुताबिक, अब पिछले 365 दिनों में 8,000 वॉच आवर लाने होंगे। वहीं, शॉर्ट्स पर अब 90 दिनों में 2 करोड़ व्यूज लाने होंगे।
    • पहले यही सीमा 4,000 वॉच आवर या 1 करोड़ शॉर्ट्स व्यूज की थी। हालांकि, 1,000 सब्सक्राइबर की शर्त में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जो क्रिएटर्स पहले से YPP का हिस्सा हैं, उन पर नई शर्तें लागू नहीं होंगी।
    Shorts से कमाई के लिए भी नया नियम
    Shorts से कमाई के लिए भी नया नियम - फोटो : YouTube

    Shorts से कमाई के लिए भी नया नियम

    • YouTube ने Shorts Monetization को लेकर भी नया नियम पेश किया है, जिसका असर मौजूदा और नए दोनों क्रिएटर्स पर पड़ सकता है। 1 फरवरी से Shorts से विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू शेयरिंग जारी रखने के लिए चैनल को हर रोलिंग 90 दिनों में कम से कम 1 करोड़ योग्य शॉर्ट्स व्यूज हासिल करने होंगे।
    • अगर किसी चैनल के व्यूज इस सीमा से नीचे चले जाते हैं, तो वह YPP से बाहर नहीं होगा। वह लंबे वीडियोज से कमाई जारी रख सकेगा, लेकिन शॉर्ट्स से होने वाली कमाई तब तक रुक जाएगी, जब तक चैनल दोबारा 1 करोड़ व्यूज का आंकड़ा हासिल नहीं कर लेता।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें