ट्रंप के सामने झुका YouTube: केस निपटाने के लिए भरेगा 217 करोड़ का हर्जाना, 2021 में अकाउंट किया था सस्पेंड

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 30 Sep 2025 04:00 PM IST
सार

YouTube Lawsuite:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूट्यूब के बीच चल रहे कानूनी विवाद का अंत हो गया है। यूट्यूब ने ट्रंप के मुकदमे को खत्म करने के लिए 24.5 मिलियन डॉलर का भुगतान करने पर सहमति जताई है। यह रकम व्हाइट हाउस स्टेट बॉलरूम प्रोजेक्ट में इस्तेमाल होगी।

विज्ञापन
youtube donald trump lawsuit settlement 24 million dollars over account ban capital hill violence
यूट्यूब 24.5 मिलियन डॉलर देने पर हुआ राजी - फोटो : अमर उजाला

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूट्यूब के बीच कानूनी लड़ाई आखिरकार खत्म हो गई है। यूट्यूब ने ट्रंप द्वारा दायर मुकदमे को निपटाने के लिए 24.5 मिलियन डॉलर (करीब 217 करोड़ रुपये) देने पर सहमति जताई है। अदालत में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक, यह रकम व्हाइट हाउस स्टेट बॉलरूम प्रोजेक्ट पर खर्च की जाएगी।

    कैपिटल हिल में भड़की थी हिंसा
    कैपिटल हिल में भड़की थी हिंसा - फोटो : एएनआई

    दरअसल, 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल हिंसा के बाद यूट्यूब ने ट्रंप का अकाउंट ब्लॉक कर दिया था। प्लेटफॉर्म का कहना था कि ट्रंप की पोस्ट्स से हिंसा भड़कने का खतरा था। इसी फैसले को ट्रंप ने चुनौती दी और गूगल (यूट्यूब की पेरेंट कंपनी) के खिलाफ केस दायर किया।

    YouTube
    YouTube - फोटो : FREEPIK

    ट्रंप का आरोप था कि उन्हें "मनमाने और अस्पष्ट नियमों" के आधार पर सोशल मीडिया से हटाया गया। वहीं यूट्यूब ने अदालत में कहा कि वह कोई सरकारी संस्था नहीं है, इसलिए उनके फैसले को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के उल्लंघन के तौर पर नहीं देखा जा सकता।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें