शाओमी ने जारी की लिस्ट, Redmi Y2 समेत इन फोन को मिलेगा एंड्रॉयड पाई 9.0 का अपडेट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 15 Mar 2019 12:56 PM IST
Xiaomi Phones Set to Receive Android Pie Update, see list including Redmi Note 5
Android Pie Update

    शाओमी ने अपने उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी कर दी है जिन्हें गूगल के एंड्रॉयड पाई 9.0 का अपडेट मिलेगा। शाओमी के जिन स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई 9.0 का अपडेट मिलेगा उनमें रेडमी और एमआई सीरीज के फोन शामिल हैं। इसकी जानकारी MIUI के फोरम पर मिली है। इस लिस्ट में 10 स्मार्टफोन के नाम हैं।

    xiaomi redmi y2
    xiaomi redmi y2

    MIUI फोरम पर दी गई जानकारी के मुताबिक रेडमी 5, रेडमी वाय2, रेडमी एस2 को मार्च खत्म होने से पहले कभी भी एंड्रॉयड पाई 9.0 का अपडेट मिल सकता है। वहीं Mi Mix 2, Mi 6, Redmi 6A, Redmi 6, Mi Note 3 को एंड्रॉयड पाई 9.0 का अपडेट का साल की दूसरी तिमाही में यानि जून तक मिलेगा।

    mi 9
    mi 9

    इसके अलावा Mi 9 के ट्रांस्पैरेंट एडिशन, Mi 6X और रेडमी नोट 6 प्रो को भी एंड्रॉयड पाई का अपडेट मिलेगा, लेकिन कंपनी ने इसकी तारीख की घोषणा नहीं की है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने पोको एफ1 के लिए 4के वीडियो सपोर्ट और एमआई ए1 के लिए एंड्रॉयड पाई 9.0 का अपडेट जारी किया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें