एमआई फैन फेस्टिवल 2019: 1 रुपये में रेडमी नोट 7 प्रो, जानें सभी ऑफर्स

हर साल की तरह इस साल भी चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने एमआई फैन फेस्टिवल की घोषणा की है। एमआई फैन फेस्टिवल की शुरुआत 4 अप्रैल 2019 से हो रही है और 6 अप्रैल को खत्म होगी। 3 दिनों तक चलने वाली इस सेल में पोको एफ1, एमआई एलईडी टीवी जैसे प्रोडक्ट्स पर छूट मिलेगी। इसके अलावा सिर्फ 1 रुपये में 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला रेडमी नोट 7 प्रो मिलेगा। आइए जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में।

सबसे पहले आपको बता दें कि शाओमी की यह सेल एमआई डॉट कॉम के अलावा ऑफलाइन स्टोर और पार्टनर प्लेफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी लगेगी। इस सेल में पोको एफ1 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 20,999 रुपये में मिलेगा जबकि इसकी कीमत 22,999 रुपये है।

इसके अलावा इस सेल में रेडमी नोट 5 प्रो का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाला 10,999 रुपये और 6 जीबी रैम वाला वेरियंट 11,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा रेडमी नोट 6 प्रो को 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है।