Xiaomi Mi A1 पर मिलेगी 2,000 रुपये की छूट, ये तारीख कर लें नोट
विज्ञापन

अगर आपको भी शाओमी के स्मार्टफोन पसंद हैं और साथ ही आप सेल्फी के शौकीन हैं तो यह खबर आप ही के लिए है। शाओमी के हालिया लॉन्च हुए Mi A1 स्मार्टफोन पर अगले 3 दिन भारी छूट मिलने वाली है।

दरअसल फ्लिपकार्ट पर 7 दिसबंर से 9 दिसबंर के बीच बिग शॉपिंग डे की शुरुआत हो रही है। इस शानदार ऑफर वाली सेल में स्मार्टफोन, हेडफोन, पावरबैंक, कैमरा, लैपटॉप जैसे कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलेगी।

इस दौरान शाओमी एमआई ए1 पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसकी जानकारी खुद शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने दी है। अगली स्लाइड में जानें फोन के फीचर्स के बारे में।
विज्ञापन