Mi A1 समेत ये स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो सावधान, हो सकती है यौन बीमारी

भारतीय मोबाइल बाजार में चीन की दो स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने अपनी खासी पहचान बना ली है। एक ओर जहां बजट स्मार्टफोन में शाओमी की धाक है, वहीं दूसरी ओर प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में वनप्लस ने ऐप्पल को पीछे छोड़ दिया है। वहीं एक ऐसी रिपोर्ट आई है जिसने इन कंपनियों के मोबाइल इस्तेमाल करने वालों की नींद उड़ा दी है।

डाटाबेस कंपनी ने statista ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें सबसे अधिक रेडिशन वाले स्मार्टफोन के नाम हैं। इस लिस्ट में शाओमी का भारत में काफी लोकप्रिय स्मार्टफोन एमआई ए1 पहले पायदान पर है, वहीं वनप्लस दूसरे नंबर पर है।

रिपोर्ट की मानें तो Xiaomi Mi A1 का रेडिएशन 1.75 वॉट प्रति किलोग्राम है। वहीं वनप्लस 5टी का रेडिएशन 1.68, Mi Max 3 का 1.58 और OnePlus 6T का रेडिएशन 1.55 है। इस लिस्ट में 16 लोकप्रिय स्मार्टफोन के नाम हैं जिनका रेडिशन मानक से अधिक है।