Xiaomi Mi A1 में FM रेडियो समेत नहीं हैं ये 5 काम के फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
Thu, 11 Jan 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi A1 Best Review read Before Buying this Phone
Xiaomi Mi A1

    शाओमी के एमआई ए1 की चर्चा बाजार में खूब हो रही है। इस फोन की चर्चा इसकी एंड्रॉयड वन, डिजाइन, डुअल कैमरा और सबसे पहले एंड्रॉयड ओरियो 8.0 के अपडेट मिलने को लेकर है, लेकिन इस फोन में कई सारी कमियां भी हैं जो किसी आम यूजर्स के लिए मुसीबत बन सकती हैं। अगर आप भी शाओमी एमआई ए1 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हमारा सबसे सटीक रिव्यू पढ़ें, नहीं तो बाद में आपके पास पछताने के सिवाय कुछ नहीं होगा।

    fm radio
    fm radio

    शाओमी एमआई ए1 में नहीं है FM रेडियो

    इस फोन में FM रेडियो भी नहीं है। ऐसे में अगर आपको कभी रेडियो सुनने का मन किया तो आपके पास कोई विकल्प नहीं है। आपको किसी पुराने या दूसरे फोन की ओर ही देखना होगा।

    Gallery
    Gallery

    इस फोन में नहीं मिलेगी गैलरी

    इस फोन की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इसमें गैलरी नहीं है। इसमें गैलरी की जगह पर गूगल फोटोज दिया गया है जिसमें बेसिक फोटो एडिटिंग का ऑप्शन आपको नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको गैलरी ऐप डाउनलोड करना पड़ सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें