27 सितंबर से शुरू हो रही Xiaomi Diwali सेल, 1 रुपए में मिलेंगे स्मार्टफोन और अन्य प्रोडक्ट्स

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Tue, 26 Sep 2017 07:00 PM IST
Xiaomi Diwali with Mi sale: Discounts on Redmi Note 4 and other Redmi Smartphones
Xiaomi Diwali with Mi sale - फोटो : Xiaomi

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी 27 सितंबर से दिवाली सेल शुरू करने जा रही है। सेल 3 दिन चलेगी। कंपनी ने इस सेल को 'Diwali with Mi' नाम दिया है। सेल बुधवार सुबह 10 बजे शुरू होगी। इस दौरान 1 रुपए वाली फ्लैश सेल भी चलाई जाएगी, जिसमें 1 रुपए में रेडमी फोन से लेकर अन्य प्रोडक्ट्स दिए जाएंगे। कंपनी की वेबसाइट पर 'The Diya Hunt' कॉन्टेस्ट भी चल रहा है, जिसमें यूजर्स को डिस्काउंट कूपन, स्मार्टफोन और अन्य सामान जीतने का मौका दिया जा रहा है।

    Xiaomi Diwali with Mi sale
    Xiaomi Diwali with Mi sale - फोटो : Xiaomi

    सेल में हिस्सा लेने के लिए यूजर्स को Mi.com/in पर अपने अकाउंट से लॉगिन करना पड़ेगा। कंपनी का कहना है कि 27 से 29 सितंबर के बीच शाओमी के प्रोडक्ट खरीदने वालों को स्पेशल दिवाली डिस्काउंट दिया जाएगा।

    Xiaomi SALE
    Xiaomi SALE - फोटो : Xiaomi

    इस सेल की सबसे आकर्षक बात 1 रुपए वाली फ्लैश सेल है। तीनों दिन यह सेल सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम को 5 बजे तक चलेगी। इसके अलावा mi ऐप पर दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक विड टू विन कॉन्टेस्ट चलाया जाएगा। शाम को 4 बजे फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट कॉन्टेस्ट चलाया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें