WWDC 2026: Apple की Siri हुई पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट; बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी के लिए भी आए दमदार फीचर्स
Apple WWDC 2026:
कैलिफोर्निया के क्युपर्टिनो में चल रहे वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2026) में एप्पल ने नई पीढ़ी के एपल इंटेलिजेंस (Apple Intelligence) और पूरी तरह नए सिरी एआई (Siri AI) का खुलासा किया है। अब सिरी ज्यादा समझदार, तेज और उपयोगी होगी। इसके साथ ही कंपनी ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, स्क्रीन टाइम कंट्रोल और iPhone, iPad, Mac समेत सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए बड़े सॉफ्टवेयर अपग्रेड की घोषणा की है। आइए जानते हैं एपल ने इस इवेंट के पहले दिन क्या अहम खुलासे किए।

Apple ने अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में कई बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट्स का एलान किया। इस बार इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण नई पीढ़ी का Apple Intelligence और पूरी तरह से नई Siri AI रही। कंपनी का दावा है कि नई Siri पहले से अधिक बुद्धिमान, जानकार और सक्षम है। यह सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देगी, बल्कि यूजर्स के लिए कई काम भी कर सकेगी।

अब आपकी जरूरतों को बेहतर समझेगी Siri
- नया Siri AI iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और Apple Vision Pro में गहराई से इंटीग्रेट किया गया है। यह यूजर के मैसेज, ईमेल, फोटो और अन्य निजी डेटा के संदर्भ को समझकर बेहतर सहायता प्रदान करेगी। Siri अब स्क्रीन पर दिख रही सामग्री से जुड़े सवालों का जवाब भी दे सकेगी।
- जरूरत पड़ने पर यह इंटरनेट से ताजा जानकारी जुटाकर उपयोगी जवाब देगी। Apple ने Siri के लिए एक अलग एप भी पेश किया है, जिसे कंपनी इस साल के अंत में लॉन्च करेगी। इसमें यूजर्स अपनी पुरानी बातचीत देख सकेंगे या नई बातचीत शुरू कर सकेंगे। यह पूरा डेटा iCloud के जरिए निजी और सुरक्षित तरीके से सिंक होगा।

Google Gemini की मदद से और ताकतवर हुआ Apple Intelligence
- Apple ने अपने AI प्लेटफॉर्म Apple Intelligence के नए वर्जन की भी घोषणा की। इसकी शुरुआत 2024 में हुई थी। अब इसमें Google के Gemini AI मॉडल का इस्तेमाल किया जा रहा है।
- एपल इंटेलिजेंस में फोटो एडिटिंग, सफारी ब्राउजिंग, इमेज प्लेग्राउंड, मैसेज और मेल जैसे एप्स में कई नई AI फीचर्स को लाया गया है। यूजर्स को नोट्स और रिमाइंडर बनाने के सुझाव मिलेंगे, महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी अपने आप मिलेगी और इमेज जनरेशन जैसे फीचर्स भी पहले से ज्यादा बेहतर होंगे।
- कंपनी का कहना है कि एआई से यूजर्स की बातचीत उनके डिवाइस पर ही प्रोसेस होगी। जरूरत पड़ने पर क्लाउड का उपयोग किया जाएगा, लेकिन डेटा निजी रहेगा और किसी अन्य व्यक्ति के लिए उसे देख पाना आसान नहीं होगा।
- AI से जैविक हथियारों का खतरा: ओपनएआई, एंथ्रोपिक और गूगल ने सरकारों से की सख्त कानून बनाने की मांग
- Tech Tips: सिर्फ चार्जिंग के लिए नहीं है USB Type-C पोर्ट, करता है ये 6 जादूई काम, क्या आप जानते हैं?
- Instagram Plus हुआ भारत में लॉन्च: सिर्फ 299 रुपये में मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें इसके सभी कमाल के फायदे
- iQOO Flagship Days Sale शुरू: तीन स्मार्टफोन पर बंपर छूट, साथ में तगड़ा बैंक ऑफर, 11 जून तक है आखिरी मौका