दुनिया के पांच सबसे सुरक्षित स्मॉर्टफोन, फीचर जानकर दंग रह जाएंगे

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 29 Aug 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
world's five most secure smartphone
फोटो : getty

    कंपटीशन के चलते कंपनियां एक से बढ़कर एक फीचर से लैस स्मॉर्टफोन मार्केट में लॉन्च करने में जुटी हैं। हार्डवेयर हो या सॉफ्टवेयर दोनों को सुरक्षा के लिहाज से काफी सुरक्षित बनाया जा रहा है।

    फिंगरप्रिंट सेंसर, आईरिस स्कैनर, एन्क्रिप्शन जैसे कारगर सिक्योरिटी फीचर स्मॉर्टफोन की सुरक्षा को और पुख्ता कर रहे हैं। एक से बढ़कर एक सिक्योरिटी फीचर के बावजूद लोगों को अपनी प्राइवेसी की चिंता सताती रहती है लेकिन कुछ स्मॉर्टफोन ऐसे भी हैं जो लोगों की इस चिंता को दूर कर सकते हैं।

    जानिए पांच ऐसे स्मॉर्टफोन्स के बारे में जो हैं सबसे ज्यादा सिक्योर....

    smartphone
    smartphone - फोटो : getty

    सोलारिन (Solarin) -

    दुनिया के सबसे महंगे स्मॉर्टफोन्स में से एक 'सोलारिन' को इजराइल स्टॉर्टअप 'सिरिन' ने बनाया है। कंपनी के मुताबिक सोलरिन दुनिया की सबसे एडवांस प्रइवेसी टेक्नोलॉजी से बना हुआ है। यह फोन अभी तक एजेंसी के अलावा दुनिया में कहीं भी उपलब्ध नही है।

    जिस सिक्योरिटी का इस्तेमाल सेना अपने संचार को सुरक्षित करने के लिए करती है लगभग उसी तरह की सिक्योरिटी सर्विस इस फोन में है। फोन में सिक्योरिटी ऑप्शन अलग से भी है जिसे आप इसके बैक से ऑन कर सकते हैं।

    इस स्मार्टफोन में 256 बिट एईएस एन्क्रिप्शन की सुविधा है। अगर फोन के अन्य फीचर्स के बारे में बात करें तो लाजबाव हैं। 23.8 मेगा पिक्सल कैमरे के साथ इसमें 5.5 इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन होती है। स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर है।

    दुनिया के पांच सबसे सुरक्षित स्मॉर्टफोन, फीचर जानकर दंग रह जाएंगे

    BlackBerry DTEK50

    कनाडा की स्मार्टफोन कंपनी ब्लैकबेरी ने हाल ही में अपना DTEK50 स्मॉर्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह दुनिया का सबसे सिक्योर एंड्रॉयड स्मॉर्टफोन है।

    DTEK50 ऐसे फीचर से लैस जो एप्लीकेशन्स को ऑटोमैटिक ट्रैक कर सकता है और साथ ही ऑपरेटिंग सिस्टम को भी मॉनीटर करता है। यह नहीं जब भी आपकी प्राइवेसी रिस्क पर होगी तो यह फोन आपको उसके बारे में सूचना देगा साथ ही आपको गाइड करेगी कि आपको क्या एक्शन लेना चाहिए जिससे आपकी प्राइवेसी सुरक्षित बनी रहे।

    DTEK50 की एक खासियत है इसका 'पॉसवर्ड कीपर' नाम से एक ऐप जो आपको सभी पासवर्ड एक जगह पर स्टोर करने की सुविधा देता है। यह बेहद सिक्योर होता है। 5.2 इंच की फुल हाई डेफीनेशन स्क्रीन है। 13 मेगा पिक्सल कैमरा है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें