'वर्ल्ड पासवर्ड डे' आज, सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट को लेकर रहें सावधान, अपनाएं ये टिप्स

गौरव शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव शुक्ला
Thu, 02 May 2019 04:43 PM IST
World Password Day 2019 hackers won't be able to hack your passwords try these tips
World Password Day

    आज के समय में हर किसी की जिंदगी में पासवर्ड की खास अहमियत हो गई है। ईमेल आईडी हो, सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म हो या बैंक अकॉउंट ही क्यों न हो हर जगह के लिए हमारे पास एक पासवर्ड जरूर होता है जो हमारी चीजों को सुरक्षित रखता है। आज 2 मई (गुरुवार) है और वर्ल्ड पासवर्ड डे मनाया जा रहा है। वर्ल्ड पासवर्ड डे हर साल मई महीने के पहले गुरुवार को मनाया जाता है। इस दिन को पासवर्ड सुरक्षा और समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहने की आदत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। लेकिन ये पासवर्ड आपके लिए कितने सुरक्षित हैं ये जानना जरूरी है। आखिर आपका पासवर्ड कैसा हो कि आप डिजिटल जालसाजी से बच सकें।

    password tips
    password tips - फोटो : Pixabay

    डिजिटल दुनिया में पासवर्ड की क्या अहमियत है इसका पता उन लोगों को सबसे ज्यादा है जिनके सोशल मीडिया पर कई सारे अकाउंट है। सोशल मीडिया की इस दुनिया में ताला लगा पाना संभव नहीं है लेकिन मजबूत पासवर्ड आपके डाटा को सुरक्षित जरूर कर सकता है। हर व्यक्ति को अपना ईमेल, सोशल मीडिया अकाउंट, डिजिटल फुटप्रिंट और दूसरी चीजों के लिए पासवर्ड की जरूरत होती है। आज की दुनिया में कई लोग कई तरह के पासवर्ड रखते हैं, जैसे 1,2,3 या ABC@124 या फिर 123456 तो वहीं कई अपना नाम और उसके आगे नंबर रख देते हैं या अपनी जन्म की तारीख। अगर आप भी इन लोगों में शामिल है तो आपका अकाउंट सबसे पहले हैक हो सकता है। तो वहीं हैकर्स इस अकाउंट को सबसे ज्यादा बार निशाना बना सकते हैं। कारण है सबसे आसान पासवर्ड। अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपने पासवर्ड सेट करते समय ग्रीन सिग्नल पाया था तो आप गलत हैं क्योंकि तभी भी आपके अकाउंट को हैक किया जा सकता है, इसे फिशिंग अटैक कहा जाता है।

    phishing attack
    phishing attack

    ये होता है फिशिंग अटैक?

    फिशिंग अटैक को अंजाम वो लोग देते हैं जो दूसरों का यूजरनेम, पासवर्ड, और क्रेडिट कार्ड की जानकारी चुरा लेते हैं। ये इलेक्ट्रॉनिक माध्यम की मदद से किया जाता है। मान लीजिए आपके पास एक एपल की तरफ से मेल आता है जिसमें ये कहा जाता है कि आपके पासवर्ड की जरूरत है और अगर नहीं दिया तो आपका अकाउंट हमेशा के लिए लॉक हो जाएगा। आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं और पासवर्ड के साथ अपनी दूसरी जानकारी भी डालते हैं, वो सीधे हैकर के पास पहुंच जाती है जिसके बाद आपका सारा अकाउंट हैक हो जाता है। क्योंकि ऐसा कोई मेल एपल की तरफ से भेजा ही नहीं गया।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें