ऑनलाइन फ्रॉड: पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में महिला ने गंवाए 7.2 लाख रुपये, कहीं आपको भी तो नहीं आए ऐसे ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 24 Apr 2023 04:53 PM IST
विज्ञापन
Woman loses Rs 7.23 lakh after clicking on link with part time job offer
cyber fraud - फोटो : pixabay

    देश में ऑनलाइन स्कैम पर लगाम शायद ही लगने वाला है। आए दिन लोगों को कोई-ना-कोई साइबर चोर चूना लगा रहा है। अब एक महिला को पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में 7.23 लाख रुपये का चूना लगा है। साइबर फ्रॉड का यह ताजा मामला मुंबई का है। आमतौर पर इस तरह के मामले में साइबर चोर लोगों को टेक्स्ट मैसेज के जरिए जॉब ऑफर करते हैं। आइए मुंबई के इस ताजे मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं और इस तरह के फ्रॉड से बचने का तरीका भी जानते हैं...

    mobile hacker new
    mobile hacker new - फोटो : istock

    यह पूरा मामला मुंबई की एक महिला अकाउंटेंट से जुड़ा है। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक 27 वर्षीय महिला अकाउंटेंट के पास पिछले साल सप्ताह मोबाइल पर पार्ट टाइम जॉब को लेकर एक मैसेज मिला था। मैसेज में दावा किया गया था कि यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने बदले पैसे मिलेंगे।

    hacker
    hacker - फोटो : Lifewire

    मैसेज में दो यूट्यूब चैनल का लिंक भी था। महिला ने जैसे ही इन दोनों चैनल को सब्सक्राइब किया तो उसके अकाउंट में 120 रुपये आ गए। इसके बाद ठगों ने महिला से चैनल को सब्सक्राइब करने का स्क्रीनशॉट मांगा और महिला को एक जॉब कोड भी भेजा। ठगों ने महिला से जॉब कोड को एक टेलीग्राम अकाउंट पर भेजने को कहा। इसके बाद महिला से बैंक अकाउंट की डीटेल मांगी गई।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें