YouTube: किसे मिलता है यूट्यूब का 'रेड डायमंड बटन', कितने चाहिए सब्सक्राइबर्स? आज तक बस 14 क्रिएटर्स को मिला
आपने YouTube पर बड़े चैनलों को सिल्वर या गोल्डन बटन मिलने के बारे में सुना होगा। लेकिन बहुत कम लोगों तो पता होता है कि यूट्यूब अपने क्रिएटर्स को इनसे भी अधिक वैल्यू रखने वाला बटन यानी रेड डायमंड बटन भी देता है। तो चलिए जानते हैं YouTube कब क्रिएटर्स को Red Diamond बटन देता है।

यूट्यूब पर क्रिएटर्स के लिए सब्सक्राइबर बढ़ाना सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि उनके सफर और मेहनत का सबूत होता है। यही वजह है कि YouTube अपने टॉप क्रिएटर्स को खास प्ले बटन्स से सम्मानित करता है। इनमें सबसे बड़ा और सबसे मुश्किल से मिलने वाला अवॉर्ड है Red Diamond Creator Award।
यह अवॉर्ड सिर्फ उन चैनलों को दिया जाता है, जो जो 100 मिलियन (10 करोड़) सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार करते हैं। यह अवॉर्ड यूट्यूब की दुनिया में सबसे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाले क्रिएटर्स को दिया जाता है। आज तक बहुत कम क्रिएटर्स ही इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं, और इसलिए यह अवॉर्ड बेहद एक्सक्लूसिव माना जाता है।

कौन पा सकता है Red Diamond Play Button?
- चैनल एक्टिव होना चाहिए और पिछले छह महीनों में कम से कम एक अपलोड होना जरूरी है।
- चैनल पर कोई Community Guidelines वायलेशन एक्टिव नहीं होना चाहिए।
- कंटेंट पूरी तरह ओरिजिनल और ऑथेंटिक होना चाहिए, न कि कॉपी-पेस्ट या स्पैम।
- चैनल YouTube की Terms of Service के पूरी तरह अनुरूप होना चाहिए।
- चैनल किसी टर्मिनेटेड अकाउंट से जुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए।

रेड डायमंड बटन की खासियत
- यह अवॉर्ड Diamond Play Button से प्रेरित है, लेकिन इसमें हीरे जैसा चमकने वाला गहरे लाल रंग का बड़ा क्रिस्टल लगा होता है, जो प्ले बटन लोगो के ट्रायएंगल शेप में होता है।
- यह सिल्वर-प्लेटेड मेटल से बना होता है।
- चूंकि 100 मिलियन सब्सक्राइबर तक पहुंचना लगभग नामुमकिन जैसा है, इसलिए यह अवॉर्ड सिर्फ चुनिंदा चैनलों के पास ही है। आज तक बस 14 क्रिएटर्स ही यूट्यूब के रेड डायमंड बटन के हकदार बन पाए हैं।