AC Facts: एसी से पानी क्यों टपकता है, क्या अंदर कोई टंकी होती है? समझिए कूलिंग का दिलचस्प विज्ञान
Why AC Drips Out Water:
गर्मी में AC चलाते समय उससे लगातार पानी टपकता दिखता है, जिसे देखकर कई लोग सोचते हैं कि शायद मशीन के अंदर पानी भरा जाता होगा। लेकिन सच्चाई कुछ और है। आइए AC के अंदर होने वाली इस वैज्ञानिक प्रक्रिया को आसान भाषा में समझते हैं।

गर्मियों के मौसम में जब एयर कंडीशनर लगातार चलता है, तो अक्सर उसकी बाहरी यूनिट या ड्रेन पाइप से पानी टपकता दिखाई देता है। कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर यह पानी आता कहां से है? क्या AC के अंदर कोई पानी की टंकी होती है या इसमें अलग से पानी भरा जाता है? दरअसल, इसका जवाब विज्ञान में छिपा है।

हवा में मौजूद होती है नमी
हमारे आसपास की हवा सिर्फ ऑक्सीजन और अन्य गैसों से नहीं बनी होती, बल्कि उसमें थोड़ी मात्रा में नमी भी मौजूद रहती है। यह नमी पानी के बेहद छोटे-छोटे कणों के रूप में हवा में घुली रहती है, जिन्हें हम सामान्य आंखों से नहीं देख सकते।जब AC कमरे की गर्म हवा को अपने अंदर खींचता है, तो उसी हवा में मौजूद नमी आगे चलकर पानी का रूप ले लेती है।

AC के अंदर कैसे बनता है पानी?
एयर कंडीशनर के भीतर एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिसे इवेपोरेटर कॉइल (Evaporator Coil) कहा जाता है। यह कॉइल बेहद ठंडी रहती है। जब कमरे की गर्म और नम हवा इस ठंडी सतह के संपर्क में आती है, तो हवा में मौजूद नमी ठंडी होकर पानी की बूंदों में बदल जाती है।इसे आसान उदाहरण से समझें तो जब आप फ्रिज से ठंडी पानी की बोतल निकालकर बाहर रखते हैं, तो उसकी बाहरी सतह पर पानी की बूंदें जम जाती हैं। यह पानी बोतल के अंदर से नहीं निकलता, बल्कि आसपास की हवा में मौजूद नमी से बनता है। AC के अंदर भी बिल्कुल यही प्रक्रिया होती है।
- Telegram CEO का बड़ा आरोप: बोले- बीजीपी हाइजैकिंग कर एप की पहुंच रोक रही रिलायंस, भारत के बाहर भी डाल रही बाधा
- Telegram: भारत में रोक के बावजूद VPN के जरिए चल रहा टेलीग्राम, एक्सपर्ट्स बोले- ब्लॉक करना नहीं है समाधान
- फिर ठप हुआ X: लॉगिन से लेकर फीड तक परेशान रहे यूजर्स, 24 घंटे में दूसरी बार आई दिक्कत
- Telegram: NEET UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध के खिलाफ कोर्ट पहुंची कंपनी, आज होगी सुनवाई