Amazon prime: अमेजन प्राइम के प्लान में हैं कंफ्यूज? जानें कौन सा प्लान है आपके लिए बेस्ट, देखें सभी के फायदे

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 19 Jan 2023 01:15 PM IST
विज्ञापन
What Are Amazon Prime Plans Check Plans Full List of Amazon Prime Subscription and Membership
Amazon Prime Video - फोटो : अमर उजाला

    अमेजन इंडिया ने हाल ही में अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लान में 999 रुपये वाला एक नया Amazon Prime Lite प्लान शामिल किया है। हालांकि, इस प्लान को अमेजन बीटा वर्जन के दौर पर लाया गया है। इस प्लान के साथ एक साल की वैलिडिटी मिलती है। अमेजन प्राइम के पास पहले से एक साल की वैलिडिटी वाले दो प्लान हैं। इन प्लान की कीमत 599 रुपये और 1499 रुपये है। यदि आप भी ओटीटी और मूवी देखने के लिए अमेजन प्राइम का कोई प्लान लेने का सोच रहे हैं और इन प्लान में कंफ्यूज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इन तीनों प्लान की सभी डिटेल्स और फायदे बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं...

    Amazon Prime Mobile Edition
    Amazon Prime Mobile Edition - फोटो : Amazon

    Amazon Prime Mobile Edition

    अमेजन के 599 रुपये वाले प्राइम वीडियो मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ केवल स्मार्टफोन पर ही वीडियो और मूवी का मजा लिया जा सकता है। यूजर्स टीवी और लैपटॉप में प्राइम वीडियोज नहीं देख सकेंगे। हालांकि, इस प्लान के साथ अमेजन प्राइम के सभी कंटेंट जैसे नयी फिल्में, अमेजन ओरिजनल, लाइव क्रिकेट और इसी तरह के लेटेस्ट कंटेंट को एक्सेस किया जा सकेगा। वहीं आपको इसके साथ केवल सिंगल स्क्रीन सपोर्ट मिलेगा। यानी आप एक टाइम पर केवल एक ही फोन में अमेजन प्राइम को लॉगिन कर सकेंगे।

    599 रुपये वाले प्लान के साथ साइन-अप करने के लिए आप प्राइम वीडियो एप (एंड्रॉइड ) या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन आप वीडियो और मूवी को केवल स्मार्टफोन में ही देख सकेंगे। यानी आप यदि मोबाइल में ओटीटी या मूवी देखना पसंद करते हैं तो यह प्लान आपके लिए सबसे सस्ता और अच्छा ऑप्शन है।

    Amazon Prime Lite
    Amazon Prime Lite - फोटो : सोशल मीडिया

    Amazon Prime Lite

    अमेजन बीटा वर्जन पर आने वाला Amazon Prime Lite प्लान की कीमत 999 रुपये है। इस कीमत पर आपको एक साल तक की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में 2 डिवाइस में प्राइम को लॉगिन किया जा सकेगा। आप स्मार्ट टीवी में भी प्राइम का मजा ले सकेंगे, लेकिन इस प्लान में आपको थोड़े बहुत विज्ञापन भी देखने होंगे। याद रखें कि दो में से एक डिवाइस का स्मार्टफोन होना जरूरी है। प्लान के साथ प्राइम म्यूजिक, प्राइम गेमिंग और प्राइम ई-बुक का एक्सेस नहीं मिलता है।

    अमेजन के 999 रुपये वाले Amazon Prime Lite प्लान में दो दिन में डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। Amazon Prime Lite में अमेजन प्राइम वीडियो देखने का अनलिमिटेड मौका मिलेगा, हालांकि इसमें क्वालिटी एचडी होगी। आप 4K वीडियो नहीं देख सकेंगे। यानी आप इस प्लान के साथ एचडी क्वालिटी तक में कंटेंट देखने की सुविधा है और आप केवल एक ही टीवी में इसे लॉगिन कर सकते हैं। यदि आपके पास लैपटॉप भी है, तब आपको थोड़ी समस्या हो सकती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें