आपका एंड्रॉयड फोन धीमा चल रहा है? 11 तरीकों से करें फास्ट

अगर आपने महंगा एंड्रॉयड फोन खरीदा है और उसके बार-बार हैंग होने या स्लो चलने से परेशान हैं तो इसका भी उपाय है। इसके लिए आपको किसी मैकेनिक या कंप्यूटर इंजीनियर के पास जाने की जरूरत नहीं बल्कि कुछ बताई गई ट्रिक्स अपनानी हैं और कुछ ही पलों में आपका फोन स्मूद चलने लगेगा। ये 11 ट्रिक्स सभी तरह के एंड्रॉयड फोन पर काम करती हैं।

एंड्रॉयड अथॉरिटी के अनुसार, जो लेटेस्ट ऐप होते हैं उनमें कई चीजें नई जुड़ी होती हैं, इससे आपका फोन सामान्य स्पीड में चलता है। इसलिए बेहतर है कि अगर आपके मोबाइल में कई महीने पुराने ऐप इन्स्टॉल हैं तो उन्हें अपडेट करें। सिस्टम अपडेट करने के लिए आप (सेटिंग>अबाउट फोन>सिस्टम अपडेट्स) में चेक करें, अगर फोन का सिस्टम अपडेटेड नहीं है तो उसे अपडेट करें।

अगर आप की स्क्रीन में वालपेपर के तौर पर लाइव वालपेपर या स्क्रीन सेवर लगा है तो उसकी जगह पर स्टिल इमेज यूज करें। दरअसल लाइव वालपेपर ज्यादा रैम यूज करता है। इससे फोन की स्पीड में सुधार के साथ ही बैटरी भी ज्यादा चलेगी।