Youtube: सिर्फ व्यूज से नहीं होती कमाई! यूट्यूब पर इन चार तरीकों से भी पैसा छाप रहे कंटेंट क्रिएटर्स

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 27 Apr 2025 05:54 PM IST
सार

Ways To Earn From Youtube:

यूट्यूब वीडिओ कंटेंट का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। पहले इसमें केवल वीडियोज पर आने वाले व्यूज से कमाई होती थी, लेकिन आज इससे कमाई करने के कई रास्ते खुल गए हैं।

ways to earn from youtube except views super chat super thanks paid membership and more
Youtube - फोटो : अमर उजाला

    आजकल सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स कंटेट क्रिएटर्स को कई तरीकों से पैसे कमाने का विकल्प दे रहे हैं। इससे न केवल कंटेंट क्रिएटर्स की कमाई बढ़ रही है, बल्कि प्लेटफॉर्म्स को भी अच्छा-खासा मुनाफा हो रहा है। यूट्यूब वीडिओ कंटेंट बनाने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। पहले इसमें केवल वीडियोज पर आने वाले व्यूज से कमाई होती थी, लेकिन आज इससे कमाई करने के कई रास्ते खुल गए हैं। आइए जानते हैं की व्यूज के अलावा किन तरीकों से कंटेंट क्रिएटर्स यूट्यूब से पैसा कमा रहे हैं।

    YouTube
    YouTube - फोटो : FREEPIK

    सुपर चैट

    जब कोई क्रिएटर यूट्यूब पर लाइव आता है, तो दर्शक Super Chat के जरिए पैसे भेज सकते हैं। जितनी ज्यादा रकम भेजी जाती है, मैसेज उतना ही ज्यादा हाईलाइट होता है, ताकि क्रिएटर उसे तुरंत देख सके। सुपर चैट में भेजे गए पैसों का 30% हिस्सा यूट्यूब अपने पास रख लेता है, बाकि 70% क्रिएटर के खाते में जमा कर देता है।

    YouTube
    YouTube - फोटो : FREEPIK

    सुपर थैंक्स

    अगर वीडियो रिकॉर्डेड है और लाइव नहीं है, तब भी फैंस Super Thanks के जरिए अपनी पसंद जाहिर कर सकते हैं। इसमें वीडियो के नीचे एक ऑप्शन दिखाई देता है, जिससे दर्शक ₹40 से लेकर ₹2000 तक की राशि भेज सकते हैं। इसमें भी यूट्यूब 30% कमीशन काट लेता है।