वोडाफोन का RedX पोस्टपेड प्लान हुआ लॉन्च, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की सुविधा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 07 Nov 2019 04:33 PM IST
Vodafone RedX Postpaid Launched Offers Unlimited Data And Call
vodafone

    वोडाफोन ने अपने उपभोक्ताओं को ज्यादा बेनेफिट्स देने के लिए रेडएक्स (RedX) नाम का पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया है। इस पैक को लिमिटेड एडिशन के रूप में उपलब्ध है। वहीं, कंपनी ने इस पोस्टपेड प्लान की 999 रुपये कीमत रखी है।

    vodafone store
    vodafone store

    उपभोक्ताओं को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल और डाटा की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही रोमिंग, प्रीमियम कस्टमर सर्विस और एयरपोर्ट लाउंज जैसी आकर्षक सेवाएं भी दी जाएंगी। आइए जानते है वोडाफोन के नए रेडएक्स पोस्टपेड प्लान के बारे में...

    female chatting on smartphone
    female chatting on smartphone - फोटो : social media

    वोडाफोन का रेडएक्स पोस्टपेड प्लान

    कंपनी ने इस पोस्टपेड प्लान की कीमत 999 रुपये रखी है। यूजर्स को इस प्लान में 150 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को आई-रोम पैक भी मुफ्त में दिया जाएगा, जिसकी कीमत 2,999 रुपये है। वहीं, यूजर्स इस पैक में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और जी5 की वीडियोज मुफ्त में देख सकेंगे।

    वोडाफोन अपने उपभोक्ताओं को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल की सुविधा देगा। सूत्रों की मानें तो कंपनी के इस प्लान से एयरटेल और जियो जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलेगी। इतना ही नहीं यूजर्स को एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा भी दी जाएगी, जो नेशनल और इंटरनेशनल दोनों एयरपोर्ट पर वैध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें