वोडाफोन के इन खास ग्राहकों को 1 साल के लिए फ्री में मिल रहा Netflix का सब्सक्रिप्शन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 07 Mar 2019 04:17 PM IST
Vodafone RED Offering One Year Free Netflix Subscription on Samsung Galaxy S10 Devices
netflix vodafone

    अन्य देशों की तरह ही भारत में भी ऑन डिमांड वीडियो स्ट्रिमिंग सेवा की काफी मांग हो गई है। महज 1 साल में अमेजॉन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप्स भारत में काफी लोकप्रिय हो गए हैं। वहीं टेलीकॉम कंपनियों ने भी इन ऐप्स के साथ साझेदारी की है। इसी बीच वोडाफोन अपने कुछ ग्राहकों को फ्री में 1 साल के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन देने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं।

    Samsung Galaxy S10, S10 Plus, S10e
    Samsung Galaxy S10, S10 Plus, S10e

    वोडाफोन ने इस ऑफर की पेशकश सैमसंग के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस10ई, गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 के साथ की है। वोडाफोन के इस ऑफर के तहत सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज के तीनों फोन के साथ वोडाफोन के पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स को 1 साल के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा जिसकी कीमत 6,000 रुपये है।

    Vodafone Red
    Vodafone Red

    वोडाफोन का यह ऑफर नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए है। यह ऑफर केवल पोस्टपेड नहीं, बल्कि प्री-पेड ग्राहकों के लिए भी है। वोडाफोन के प्री-पेड ग्राहकों 12 महीने तक रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। अगली स्लाइड में जानें कैसे उठाएं इस ऑफर का फायदा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें