Vodafone के इन पोस्टपेड पैक में मिलेगा उम्मीद से ज्यादा डाटा, शुरुआती कीमत 399 रुपये

दिसंबर की शुरुआत में वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल और जियो ने टैरिफ प्लांस की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। प्रीपेड पैक्स की दरें बढ़ने से उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अब 40 फीसदी अधिक कीमत चुकानी पड़ी हैं। ऐसे में अगर आप भी प्रीपेड प्लांस महंगे होने से परेशान है, तो आप पोस्टपेड पैक्स अपना सकते हैं। हाल ही में वोडाफोन ने शानदार पोस्टपेड प्लान बाजार में उतारे हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 399 रुपये है। तो आइए जानते हैं वोडाफोन के पोस्टपेड पैक के बारे में...

Vodafone का 399 रुपये वाला प्लान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वोडाफोन ने रेड सीरीज के इस प्लान को पहले बंद कर दिया था, लेकिन अब कंपनी ने इसको दोबारा ग्राहकों के लिए पेश किया है। यूजर्स को इस पैक में मासिक रेंटल के हिसाब से अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को 40 जीबी डाटा देगी। इस पैक की खासियत की बात करें तो यूजर्स बचे हुए डाटा को रोलओवर कर सकेंगे। वहीं, कंपनी ने रोलओवर की लिमिट 200 जीबी तक तय की है। साथ ही यूजर्स वोडाफोन प्ले, मोबाइल शील्ड और जी5 को एक्सेस कर पाएंगे।

Vodafone का 499 रुपये वाला प्लान
कंपनी ने लोगों के बजट को ध्यान में रखकर इस प्लान को बाजार में उतारा है। यूजर्स को इस प्लान में 200 जीबी रोलओवर लिमिट के साथ हर महीने 75 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। 399 रुपये के प्लान की तरह इसमें भी यूजर्स को वोडाफोन प्ले, मोबाइल शील्ड और जी5 की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दी जाएगी।
- भारतीय यूजर्स 5 से 6 घंटे सोशल मीडिया पर चैटिंग और वीडियो देखने में बिताते हैं समय : रिपोर्ट
- Reliance Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर, अब पुराने प्रीपेड प्लांस नहीं करा सकेंगे रिचार्ज
- बिना फेसबुक अकाउंट के अब नहीं कर पाएंगे मैसेंजर सुविधा का इस्तेमाल
- अब नहीं देना पड़ेगा दोगुना टोल! BHIM UPI एप से रिचार्ज कर सकेंगे FASTag, ये है आसान तरीका