Vodafone ने शानदार प्रीपेड प्लांस किए लॉन्च, मिलेगा रोजाना 1.5 जीबी डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 15 Jan 2020 12:04 PM IST
Vodafone Launched 99 And 555 Prepaid Plans After Tariff Plans Know About It In Hindi
vodafone - फोटो : amar ujala

    दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए 99 और 555 रुपये वाले प्रीपेड प्लांस लॉन्च किए हैं। यूजर्स को इन दोनों प्लांस में डाटा और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले वर्ष वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल और जियो ने टैरिफ की कीमतों में इजाफा किया था, जिससे लोगों को पहले की तुलना में ज्यादा पैसे चुकाने पड़े थे। वहीं, टैरिफ हाइक के बाद वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने ग्राहकों को राहत देने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी थी। तो दूसरी तरफ जियो ने टेलीकॉम बाजार में नए प्रीपेड प्लांस उतारे थे। तो चलिए जानते हैं वोडाफोन के नए प्लांस के बारे में...

    vodafone
    vodafone

    वोडाफोन का 99 रुपये वाला प्लान

    वोडाफोन ने इस प्लान को उपभोक्ताओं के बजट को ध्यान में रखकर उतारा है। यूजर्स को इस रिचार्ज प्लान में 1 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स को जी5 की सब्सक्रिप्शन दी जाएगी, जिसकी कीमत 999 रुपये है। लेकिन इस प्लान को केवल राजस्थान, कोलकाता, तमिल नाडु, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट और पश्चिम बंगाल के यूजर्स ही रिचार्ज करा सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 18 दिनों की है।

    vodafone
    vodafone

    वोडाफोन का 555 रुपये वाला प्लान

    वोडाफोन के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा कंपनी जी5 और वोडाफोन प्ले की सब्सक्रिप्शन देगी। लेकिन, यह प्लान मुंबई के सर्कल में उपलब्ध है। वहीं, इस पैक की वैधता 70 दिनों की है।

    और पढ़ें...