Vodafone Idea के इन प्री-पेड प्लांस में रोज मिलता है डबल डाटा, साथ में ZEE5 का भी एक्सेस

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने अपने ग्राहकों को बड़ी सुविधा देते हुए कुछ नए प्री-पेड प्लांस के साथ डबल डाटा ऑफर पेश किए हैं, हालांकि डबल डाटा ऑफर कंपनी का पुराना ऑफर है लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में इन प्लांस के बारे में जानना जरूरी है, क्योंकि घर में बैठे होने और वर्क फ्रॉम होम के कारण डाटा की खपत ज्यादा हो रही है। आइए जानते हैं वोडाफोन आइडिया के इन प्लांस के बारे में...

वोडाफोन आइडिया का 249 रुपये का प्लान
वोडाफोन आइडिया का यह सबसे सस्ता प्लान है जिसमें रोज 1.5 जीबी डाटा मिल रहा है। कंपनी के इस प्लान में रोज 100 SMS मिलेंगे। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में आइडिया टीवी और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन मिलेगा और जी5 का भी 999 रुपये की कीमत वाला सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान में डबल डाटा ऑफर भी मिलता है यानी इसमें आपको हर रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा, हालांकि यह ऑफर फिलहाल कुछ ही सर्किल में है।

वोडाफोन आइडिया का 399 रुपये का प्लान
इस प्लान में भी आपको डबल डाटा ऑफर मिलेगा यानी इसमें रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में रोज 100 मैसेज, अनलिमिटेड कॉलिंग और जी5, आइडिया टीवी के साथ वोडाफोन प्ले का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है।