Vodafone की इनकमिंग बंद हो गई है तो ये हैं 5 प्लान्स, मिलेगी 84 दिनों तक की वैधता

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 06 Feb 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Vodafone Best Prepaid Recharge Plans to Continue Incoming Call, Starts From Rs 35
Vodafone Best Prepaid Recharge Plans

    भारत में टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज ना कराने वालों ग्राहकों के नंबर की वैधता खत्म कर रही हैं। ऐसे में लोगों के नंबर पर इनकमिंग भी बंद हो जा रही है, कुछ महीने पहले तक सभी मोबाइल नंबर पर लाइफटाइम फ्री इनकमिंग मिलती थी लेकिन अब टेलीकॉम कंपनियों ने फ्री इनकमिंग की सेवा बंद कर दी है तो यदि आप भी वोडाफोन के उन ग्राहकों में शामिल हैं जिनकी इनकमिंग बंद हो गई है तो यह खबर आपके लिए है। इसमें हम वोडाफोन के 5 ऐसे प्लान्स के बारे में बताएंगे जिनमें 84 दिनों तक की वैधता मिल रही है।

    Vodafone Best Prepaid Recharge Plans
    Vodafone Best Prepaid Recharge Plans

    35 रुपये का प्लान

    कंपनी का सबसे सस्ता वैलिडिटी वाला प्लान 35 रुपये का है। इसमें आपको 28 दिनों की वैधता के साथ 26 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। इस प्लान के तहत 100 एमबी डाटा भी मिलेगा।

    Vodafone Best Prepaid Recharge Plans
    Vodafone Best Prepaid Recharge Plans

    65 रुपये का प्लान

    दूसरा प्लान 65 रुपये का है जिसमें 55 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा और 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में 200 एमबी डाटा मिलता है और 60 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग की जा सकेगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें