24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला वीवो वी9 सिर्फ 1,947 रुपये में हो सकता है आपका

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 03 Aug 2018 01:20 PM IST
Vivo Freedom Carnival:, Vivo Nex, V9 to Be Available a Rs 1,947 in Flash Sales
vivo nex

    स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने वीवो फ्रीडम कार्निवाल का आयोजन किया है जिसकी शुरुआत 7 अगस्त को होगी और 9 अगस्त तक यह सेल चलेगी, हालांकि यह सेल सिर्फ वीवो के ऑनलाइन स्टोर के लिए है। इस फ्लैश सेल में आपको 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला वीवो वी9 और पॉप सेल्फी कैमरे वाला वीवो नेक्स फोन भी मिलेगा। खास बात यह है कि सिर्फ 1,947 रुपये में वीवो वी9 और वीवो नेक्स आपका हो सकता है। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में।

    Vivo V9
    Vivo V9

    1,947 रुपये में वीवो नेक्स और वीवो वी9 के अलावा यूएसबी केबल जैसी एसेसीरीज 47 रुपये में मिलेंगी। दोनों फोन के लिए फ्लैश सेल का आयोजन 7 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक हर रोज दोपहर 12 बजे वीवो के ऑनलाइन स्टोर पर होगा। यह सेल शाओमी के 1 रुपये वाली सेल की तरह ही होगी। बता दें कि लॉन्चिंग के समय वीवो वी9 की कीमत 22,990 रुपये थी जो कि अब 20,990 रुपये हो गई है। इस बात का ध्यान रखें कि यह फ्लैश सेल है।

    Vivo X21
    Vivo X21

    इस सेल में फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के अलावा ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा, हालांकि यह कुछ ही फोन के साथ मिलेगा। साथ ही वीवो नेक्स, वीवो एक्स21 और वीवो वी9 की खरीदीर पर ग्राहकों को 1,200 रुपये का ब्लूटूथ हेडफोन फ्री में मिलेगा।

    और पढ़ें...