Vibe Hacking: पैसे नहीं, आपकी भावनाओं को टारगेट करता है ये साइबर अटैक! दिमाग पर कर लेता है पूरा कंट्रोल
Vibe Hacking:
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने हाल ही में चेतावनी दी है कि इंटरनेट पर 'वाइब हैकिंग' का नया खतरा तेजी से बढ़ रहा है। यह ऐसा साइबर अटैक है जिसमें यूजर के मूड, पसंद और भावनाओं को टारगेट कर उनके फैसलों को प्रभावित किया जाता है।

डिजिटल दुनिया में साइबर अपराध लगातार नए रूप ले रहे हैं। अब विशेषज्ञों ने एक नए ट्रेंड ‘Vibe Hacking’ को लेकर चेतावनी दी है। यह ऐसा साइबर क्राइम है जिसमें AI एल्गोरिदम और सोशल इंजीनियरिंग का इस्तेमाल कर यूजर की भावनाओं, मूड और मानसिक स्थिति को “हैक” किया जाता है।

क्या है वाइब हैकिंग
‘वाइब हैकिंग’ एक ऐसी साइबर तकनीक है जिसमें अपराधी या संगठित समूह AI एल्गोरिदम और सोशल इंजीनियरिंग का इस्तेमाल कर यूजर की ऑनलाइन गतिविधियों को ट्रैक करते हैं, जैसे कि वह क्या देखता है, किन पोस्ट्स को लाइक करता है, कौन-से वीडियो पर रुकता है, या किस विषय पर कमेंट करता है। इन डाटा पॉइंट्स से AI यह समझ लेता है कि व्यक्ति का मूड और माइंडसेट कैसा है, और फिर उसके अनुरूप कंटेंट दिखाकर उसकी भावनाओं को मैनिपुलेट करता है।

कैसे होता है यह हमला
यह तकनीक AI-पावर्ड रिकमेंडेशन सिस्टम्स के जरिए काम करती है, जो यूजर की ऑनलाइन गतिविधियों, जैसे लाइक, सर्च हिस्ट्री, वॉच टाइम और कमेंट पैटर्न का विश्लेषण कर यह तय करती है कि उसे कौन-सा कंटेंट दिखाना है। इस तरीके से अपराधी या संगठन किसी खास सोच, ट्रेंड या उत्पाद के लिए लोगों का ‘वाइब’ तैयार कर देते हैं, या व्यक्ति को एक खास मूड या सोच में बांध देते हैं।