Vi: बस एक रीचार्ज और 365 दिनों तक छुट्टी! नेशनल हो या रोमिंग, अब अलग-अलग पैक की नो-झंझट

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Mon, 04 May 2026 06:17 PM IST
सार

Vi New Recharge Plan:

बार-बार रिचार्ज और अलग-अलग इंटरनेशनल पैक्स की झंझट अब खत्म होने वाली है। Vodafone Idea (Vi) ने एक ऐसा प्लान लॉन्च किया है, जो एक साल तक आपको भारत और विदेश, दोनों जगह कनेक्टेड रख सकता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो काम या घूमने के सिलसिले में अक्सर विदेश जाते हैं।

vi 4997 hybrid plan 365 days international roaming benefits hindi
VI ने लॉन्च किया नया ईयरली पैक - फोटो : एआई जनरेटेड

    टेलीकॉम सेक्टर में ग्राहकों को लुभाने के लिए वोडाफोन आइडिया (Vi) ने एक बेहद खास 4,997 रुपये का नया हाइब्रिड प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। यह पैक उन लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो भारत के साथ-साथ विदेशों में भी लगातार सफर करते हैं।

    वीआई का यह कदम असल में भारती एयरटेल के 'ग्लोबल आईआर पैक' की तर्ज पर उठाया गया है, जिसे इंडस्ट्री में अपनी तरह की पहली पेशकश माना गया था। एयरटेल ने हाल ही में अपने इस पैक की कीमत 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,999 रुपये कर दी थी, और अब वीआई ने भी लगभग उसी कीमत पर अपना यह इंटीग्रेटेड प्लान बाजार में उतार दिया है।

    एक रिचार्ज और सालभर की छुट्टी
    एक रिचार्ज और सालभर की छुट्टी - फोटो : VI

    एक रिचार्ज और सालभर की छुट्टी

    इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी हाइब्रिड नेचर है। इस इंटीग्रेटेड अप्रोच का सीधा सा मतलब यह है कि अब प्रीपेड यूजर्स को अपने फोन में लोकल सर्विस और इंटरनेशनल रोमिंग के लिए अलग-अलग रिचार्ज कराने की कोई जरूरत नहीं होगी।पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी वाले इस अकेले पैक में आपको घरेलू टेलीकॉम फायदों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय उपयोग के लाभ भी एक साथ मिल जाते हैं।

    भारत में मिलेंगे ये शानदार फायदे
    भारत में मिलेंगे ये शानदार फायदे - फोटो : Adobe Stock

    भारत में मिलेंगे ये शानदार फायदे

    अगर हम इस पैक के घरेलू फायदों की बात करें, तो यह एक आम यूजर की सभी जरूरतों को पूरा करता है। भारत के भीतर इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जाता है। डेटा के अलावा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा और रोजाना 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें