Google: गूगल ने इन यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी, हैकिंग से बचने के लिए तुरंत करें यह काम

स्मार्टफोन में आजकल 5जी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप आज के समय में भी 2जी सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल, गूगल ने इस संबंध में एक बड़ी चेतावनी जारी की है। गूगल ने कहा है कि हैकर्स के निशाने पर ऐसे ही एंड्रॉयड यूजर्स हैं, जो अभी भी 2जी सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन स्मार्टफोन का इस्तेमाल फोन डेटा की चोरी और डिवाइस हैक की परेशानी भी कर सकता है।

अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि 4जी और 5जी के आने के बाद से 2जी सर्विस में खतरा काफी बढ़ गया है। दुनियाभर में जो भी लोग 2जी सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनकी सुरक्षा काफी कम हो गई है, यही वजह है कि गूगल ने 2जी यूजर्स के लिए चेतावनी जारी कर अलर्ट किया है।

दुनियाभर के कई देश 2जी सर्विस को छोड़कर 3जी और 4जी सर्विस की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि, भारत में अभी 2जी सर्विस जारी है, इसके पीछे की वजह साफ है कि देश में आज भी काफी संख्या में लोगों के पास फीचर फोन है और फीचर फोन में 2जी सर्विस ही चलती है।