जरूरत की खबर: इंटरनेट के बिना भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट, बस करना होगा ये छोटा सा काम

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Thu, 07 Oct 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
upi payments without internet easy process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आजकल मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ किसी से बात करने या किसी को मैसेज भेजने तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब लोग तमाम तरह के काम इसके माध्यम से कर लेते हैं। ऑनलाइन कुछ खरीदना हो या किसी प्रकार का बिल भरना हो, मोबाइल से सबकुछ संभव है। आजकल यूपीआई पेमेंट का चलन भी काफी बढ़ गया है। आमतौर पर लोग ऐसा सोचते हैं कि यूपीआई पेमेंट करने के लिए मोबाइल में इंटरनेट का रहना बहुत जरूरी है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप बिना इंटरनेट के भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि आप किसी जगह पर रहते हैं और वहां इंटरनेट धीरे चल रहा है या नेटवर्क खराब है, तो ऐसी स्थिति में यूपीआई पेमेंट करने में काफी मुश्किल होती है। इसी समस्या का समाधान आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    यूपीआई पेमेंट के लिए जो सबसे जरूरी नियम होता है, वो ये कि जिस नंबर से यूपीआई पेमेंट करना है, वह बैंक अकाउंट से लिंक जरूर होना चाहिए। अगर मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक नहीं होगा, तो आप चाहकर भी उस नंबर से यूपीआई पेमेंट नहीं कर पाएंगे।अब आइए जानते हैं कि इंटरनेट के बिना यूपीआई पेमेंट कैसे किया जा सकता है?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
    • बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट करने के लिए सबसे पहले तो आप अपने फोन के डायलर में जाएं और *99# टाइप करके कॉल बटन को दबा दें।
    • अब आपके स्क्रीन पर एक पॉप अप मेन्यू दिखेगा, जिसमें कई ऑप्शन होंगे। आप अपनी जरूरत के हिसाब से उसमें से कोई भी ऑप्शन चुन लें और उससे संबंधित नंबर को एंटर करके सेंड कर दें।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें