इस हफ्ते लॉन्च होंगे 6 नए स्मार्टफोन: Samsung, Redmi, Vivo, POCO, OPPO और Huawei के नए फोन मचाएंगे धमाल

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 03 Aug 2026 09:44 AM IST
सार

Upcoming Smartphones:

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना फायदे का सौदा हो सकता है। इस सप्ताह भारतीय और ग्लोबल बाजार में Samsung, Redmi, vivo, POCO, OPPO और Huawei अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। जानिए किस फोन में क्या होगा खास।

विज्ञापन
upcoming smartphones launch this week samsung redmi vivo poco oppo huawei august 2026 details
इस हफ्ते होगी 6 नए स्मार्टफोन्स की एंट्री - फोटो : एआई जनरेटेड

    अगस्त की शुरुआत स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाली है। 3 अगस्त से 9 अगस्त के बीच कई बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन पेश करने जा रही हैं। इनमें Samsung, POCO, vivo और Redmi के फोन भारतीय बाजार में दस्तक देंगे, जबकि OPPO और Huawei चीन में अपने नए मॉडल लॉन्च करेंगे। इन स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI फीचर्स जैसे कई आकर्षक अपग्रेड देखने को मिलेंगे। आइए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन्स पर...

    Samsung Galaxy F70 Pro
    Samsung Galaxy F70 Pro - फोटो : Samsung

    Samsung Galaxy F70 Pro: 6000mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ एंट्री

    • Samsung 3 अगस्त को Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च करेगा। इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई है, हालांकि ऑफर्स के साथ यह कम कीमत पर मिल सकता है।
    • फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, LPDDR5X RAM, 6000mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। इसके अलावा Super AMOLED FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Google Gemini और Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी दिए जाएंगे।
    POCO M8 Power
    POCO M8 Power - फोटो : पोको

    POCO M8 Power: 8000mAh बैटरी वाला नया फोन

    • POCO 4 अगस्त को M8 Power 5G लॉन्च करेगा। कंपनी ने फिलहाल पूरी स्पेसिफिकेशन साझा नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है।
    • फोन में 8000mAh बैटरी, 50MP डुअल रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा और करीब 7 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत लगभग 25,000 रुपये तक हो सकती है।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें